प्रदेश की बड़ी खबरें

महाकाल मन्दिर में आधी रात से ही लगा भक्तों का ताँता! उमा महेश स्वरूप में भक्तों को दर्शन महाकाल

India News (इंडिया न्यूज), Mahakal ki chouthi sawari, उज्जैन: आज श्रावण मास का चौथा सोमवार हे। सोमवार होने के कारण सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए देर रात से ही भक्तों की कतार लगी हुई है। आधी रात से ही बाबा महाकाल के पट खोले गए और 3 बजे भस्मारती शुरू हुई।

जिसके हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ किए। श्रावण मास भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। मान्यता है कि श्रावण मास में शिव की पूजा करने से सभी कष्टों से तुरंत मुक्ति मिल जाती है।

भोलेनाथ का हुआ आकर्षक श्रृंगार

आज श्रावण के सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल की विशेष भस्मारती की गई। भस्मारती से पहले बाबा को जल से स्नान कराया गया और महा पंचामृत अभिषेक किया गया। जिसमें दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से अभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद भोलेनाथ का भांग और चंदन से आकर्षक श्रृंगार किया गया और भगवान को वस्त्र धारण कराए गए।

इसके बाद बाबा को भस्म अर्पित की गयी। भस्म होने के बाद झांझ, नगाड़े और शंख की ध्वनि के साथ बाबा को भस्म कर दिया गया। भक्तों को इस दिन का खास इंतजार रहता है। इसलिए आज सुबह से ही महाकाल के दरबार में उत्साह और उल्लास का माहौल है।

बाबा महाकाल की चौथी सवारी आज

श्रावण-भादो माह में सोमवार को बाबा महाकाल की सवारी निकालने की परंपरा है।  इसलिए आज शाम को बाबा की सवारी भी निकाली जाएगी। ऐसा माना जाता है कि राजा महाकाल अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए सवारी में निकलते है और नगर में भ्रमण करते थे। यहां लाखों भक्त बाबा की सवारी के दर्शन के लिए सड़क किनारे घंटों इंतजार करते हैं और महाकाल की एक झलक पाकर खुद को धन्य मानते हैं।

Also Read:

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Himanshi Rajput

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago