Dhanteras 2023: धरतेरस के दिन इन चीजों को खरीदना होता हैं बेहद शुभ, जानें क्या- क्या लेकर आएं

India News (इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: धनतेरस से ही दिवाली की शुरूआत हो जाती है। धनतेरस त्रयोदशी तिथि को होती है। त्रयोदशी पर लोग लक्ष्मी कुबेर को खुश करने के लिए लोग कई चीजें खरीदते हैं। धनत्रयोदशी को धनतेरस भी कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इस साल शुक्रवार 10 नवंबर को धनतेरस है।

सभी लोग माता लक्ष्मी और कुबेर जी को खुश करने के लिए धनतेरस पर कई चीजें खरीदते हैं। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ माना गया है। आपको बता दें कि पचांग के अनुसार, इस दिन कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की त्रयोदशी तिथि होती है। इस दिन लोग बर्तन, घर-मकान, वाहन, गैजेट्स और गहने खरीदते हैं। इसके अलावा और भी कई चीजें है जिन्हें धनतेरस पर खरीदना बेहद ही शुभ माना गया है।

झाड़ू खरीदें

धनतेरस वाले दिन झाड़ू खरीदना बहुत शुभ माना गया है। झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया ह। झाड़ू घर से दरिद्र और गंदगी को बाहर निकालने का काम करता है। यही कारण है कि धनतेरस पर झाड़ू जरूर खरीदते हैं।

लक्ष्मी चरण

धनतेरस वाले दिन लक्ष्मी चरण को खरीदते हैं। क्योंकि इसी दिन से मां लक्ष्मी को घर में लाने की तैयारी भी शुरू हो जाती है। धनत्रयोदशी पर लक्ष्मी चरण खरीदना सबसे शुभ माना गया है। इसे लक्ष्मी जी के प्रवेश के लिए निमंत्रण माना जाता है। लक्ष्मी जी के चरणों को आप अपने मैन गेट पर अंदर की ओर आते हुए लगाएं या फिर पूजा वाली जगह लगा सकते हैं।

पान के पत्ते

धनतेरस वाले दिन पान के पत्ते खरीदना भी शुभ माना जाता है। यह कहा जाता है कि पान के पत्ते देवी लक्ष्मी को अति प्रिय हैं। इसलिए धनतेरस पर 5 पान के पत्ते खरीदकर ले आएं और लक्ष्मी जी को अर्पित करें। इन पत्तो को दिवाली तक रहने दें और फिर बहते जल में प्रवाहित कर दें।

लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति

इसके अलावा, धन त्रयोदशी पर लक्ष्मी और गणेश की मूर्ति भी खरीदना शुभ माना गया है। अधिकतर लोग इस दिन चांदी या फिर मिट्टी से बनीं मूर्तियां खरीदते हैं। धनतेरस पर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है।

Also Read: Shani Dev: दिवाली से पहले इन राशियों की होगी चांदी, बरसेगी शनिदेव की कृपा

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago