होम / Dhanteras 2023: 10 नवंबर को धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा करने का समय

Dhanteras 2023: 10 नवंबर को धनतेरस, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा करने का समय

• LAST UPDATED : November 8, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Dhanteras 2023: इस साल धनतेरस का त्योहार 10 नवंबर शुक्रवार को है। इस दिन शुक्र ग्रह भी रहेगा। जिससे शुक्र प्रदोष और धन त्रयोदशी का महासंयोग बन रहा है। विष कुंभ योग भी है। त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 11 नवंबर को दोपहर 01 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। अगर धनतेरस पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न यानी वृषभ लग्न में की जाएं तो मां लक्ष्मी घर में वास करती है।

पूजा का शुभ समय

इस दिन प्रदोष काल- शाम 5:46 बजे से रात 8:25 बजे तक रहेगी। वहीं वृषभ लग्न शाम 6 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 5 मिनट तक के लिए है। दीप दान करने का शुभ समय शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

खरीदारी करने का शुभ समय

इस बार धनतेरस पर खरीदारी करने का शुभ समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। सबसे अच्छा समय दोपहर 12 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक और फिर शाम 4 बजकर 16 मिनट से 5 बजकर 26 मिनट तक है।

ये काम करना न भूलें

लक्ष्मीकल्प की प्राप्ति के लिए यह बहुत जरूरी है। धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू खरीदनें की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस दिन नई खरीदी की पूजा करें और इस बात का विशेष ध्यान रखें कि वह विषम संख्या में खरीदी जाए। साथ ही 1, 3, 5 और 7 तारीख को इस तरह से खरीदारी मानी जाती है।

दिवाली के दिन रात लक्ष्मी पूजन के बाद झाड़ू पर कुमकुम और चावल से पूजा करें और उस पर पांच बार मौली लगाएं और किसी साफ स्थान पर रख दें। फिर अगले दिन से इसका प्रयोग करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा के साथ-साथ घर की सारी परेशानी भी दूर होती है।

Also Read: Diwali 2023: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 7 चीजें, मां लक्ष्मी हो जाएगीं नाराज

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox