होम / Dussehra 2023: दशहरे पर भूलकर भी ना करें ये काम, मुसीबतों से होगा सामना

Dussehra 2023: दशहरे पर भूलकर भी ना करें ये काम, मुसीबतों से होगा सामना

• LAST UPDATED : October 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Dussehra 2023: दशहरा का पर्व अच्छाई पर बुराई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व 24 अक्टूबर 2023 यानि मंगलवार को मनाया जाएगा। बता दें कि दशहरे को विजयादशमी का पर्व भी कहा जाता हैं। मान्यता है इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया और श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसी याद में विजयोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। वेदों के मुताबिक, दशहरा पर अबूझ मुहुर्त होता है यानी कि यह संपूर्ण दिन ही पवित्र और शुभ होता है। इस दिन कोई कार्य करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं पडती। इसीलिए इस दिन भूलकर भी ये 5 काम नहीं करना चाहिए अन्यथा जीवन में इन मुसीबतों का सामना भी करना पड़ सकता है।

1. बुराई से दूरी बनायें : मान्यता के अनुसार, दशहरे के दिन किसी को नुकसान पहुंचाने से बचें और कोई भी गलत कार्य नहीं करें। जैसे शराब पीना, मांस खाना या जुआ खेलना।

2. दूसरे का अपमान करने से बचे : दशहरा के दिन भूलकर भी किसी स्त्री या बड़े-बुजुर्ग का अपमान करने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाएंगी।

3. पेड़ों की कटाई ना करें : दशहरे के दिन पेड़ काटना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन पेड़ काटने से व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ता है।

4. जीव हत्या ना करें : मांसाहार के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाएगा।

5. झूठ बोलने से बचे : दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का दिन है। इसलिए झूठ बोलने या असत्य का साथ देने से दूसरी बनायें।

Read more: MP Election 2023: निशा बांगरे चुनाव लड़ेंगी या नहीं? आज होगा…

Navratri Kanya Pujan: नवरात्रि की नवमी तिथिː जानें हवन, कन्या पूजन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox