Dussehra 2023
India News (इंडिया न्यूज़) Dussehra 2023 : दशहरा का त्योहार भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल दशहरा को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाएगा। लोगो का मानना है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था। इसलिए दशहरे के त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के रुप में मनाया जाता है। दशहरा के दिन रावण समेत उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे इंद्रजीत के पुतलों का दहन होता हैं।
दशहरा के दिन रावण का पुतला दहन किया जाता है। बता दें कि लोग इस त्योहार को अधर्म पर धर्म की जीत के तौर पर मनाते है। इस साल रावण दहन 24 अक्टूबर 2023 दिन किया जाएगा। साथ ही शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 43 मिनट के बाद है।
क्या आप आर्थिक तंगी, कर्ज से परेशान हैं? ऐसे में आपको दशहरे के दिन दान जरूर करना चाहिए। आस-पास केे किसी मंदिर की साफ सफाई करें। ऐसा करने से आपके जीवन में धन संबंधी परेशानी दूर हो सकती है।
मान्यता है कि, रावण दहन होने के बाद उसकी राख लाना बेहद शुभ माना जाता है। राख को आप अपने घर की तिजोरी में रखें। ऐसा करने से आपके कारोबार में बरकत होगी।
दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बताता है कि आपका शुभ समय शुरू होने वाला है। यह निकट भविष्य में आपके जीवन में कष्टों के खत्म होने का संकेत देता है। मान्यता के अनुसार अगर आपको नीलकंठ पक्षी नजर आता है, तो आपका रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
मान्यता है कि अपराजिता के पौधे की पूजा करना शुभ होता है। इससे दुश्मनों का नाश होता है। जो आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने के लिए कोशिश कर रहें है। उनका प्रयास असफल होता है।
लोगो का माना है कि शमी का पौधा भगवान शिव को प्रिय है। दशहरे के दिन इस पौधे की पूजा करने से कुंडली में शनि दोष को दूर किया जा सकता है। इसलिए दशहरे के दिन शमी के पौधे का पूजन जरूर करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Indian News Madhya Pradesh इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Read more: Bishan Singh Bedi: भारत के महान गेंदबाज बेदी नहीं रहे, हुआ…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…