होम / Elvish Yadav FIR: बुरे फंसे एल्विश यादव, सांप-रेव पार्टी और लड़कियों का है मामला

Elvish Yadav FIR: बुरे फंसे एल्विश यादव, सांप-रेव पार्टी और लड़कियों का है मामला

• LAST UPDATED : November 3, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Elvish Yadav FIR: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव सांपों की तस्करीके मामले में बुरे फंस गए है। एल्विश यादव और उनके 5 सहयोगियों पर FIR दर्ज किया गया था। वहीं नोएडा पुलिस ने यह FIR शिकायत मिलने के बाद दर्ज की थी। पुलिस ने 5 कोबरा बरामद किए हैं और सांप का जहर भी मिला है।

गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की तो एल्विश यादव का नाम भी सामने आया। पुलिस ने Elvish Yadav के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 NGO ने स्टिंग ऑपरेशन कर नोएडा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

तस्कर ने लिया Elvish Yadav का नाम

ACP 3 नोएडा सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि एल्विश यादव के खिलाफ वन विभाग और BJP सांसद मेनका गांधी की संस्था पीपल फॉर एनिमल्स इंडिया ने एक तस्कर के साथ कोबरा सांप पकड़ा था। पुलिस की पूछताछ में तस्कर ने बताया कि इस तरह के सांपों का इस्तेमाल नोएडा में एल्विस यादव समेत कई यूट्यूबर्स करते हैं। इस प्रकार के सांप और इसके जहर का इस्तेमाल वीडियो शूट और रेव पार्टियों में किया जाता है। इसमें विदेशी लड़कियां भी शामिल होती हैं।

एल्विश ने पोस्ट किया वीडियो

 

Also Read: Singham Again: रणवीर सिंह का धांसू पोस्टर रिलीज, सिंबा के साथ दिखे हनुमान

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox