होम / Exam Tips: परीक्षा के प्रेशर को करना है कम तो अपनाएं ये टिप्स, परेशान होने से कुछ नहीं होगा

Exam Tips: परीक्षा के प्रेशर को करना है कम तो अपनाएं ये टिप्स, परेशान होने से कुछ नहीं होगा

• LAST UPDATED : February 14, 2024

Tips For Exam Stress In Hindi: परीक्षा पास आते ही स्टूडेंट्स को सिलेबस पूरा करने की टेंशन सताने लगती है। इस दौरान अक्सर बच्चे स्ट्रेंस लेने लगते हैं। सिलेबस को कवर करने के साथ ही सभी बच्चों को अच्छे मार्क्स की भी टेंशन होने लगती है। इसी टेंशन की वजह से बच्चों को तनाव होने लगता है और उनका पूरा समय सिर्फ यही सोचने में निकल जाता है कि आखिर किस तरह सिलेबस को कवर किया जाए।

टिप्स

पढ़ाई को बोझ न समझें

परीक्षा के स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप पढ़ाई को बोझ न समझें। इसे बोझ समझेंगे तो आपको कुछ भी याद नहीं होगा और दिमाक पर दबाव पड़ेगा। इसलिए  बेहद जरूरी है कि इसे आप फन एक्टिविटी की तरह ही एंजॉय करें।

ब्रेक लेना आवश्यक

एक साथ देर तक पढ़ने की बजाय आप थोड़ा थोड़ा समय पढ़ने के बाद ब्रेक लें। इस दौरान आप बाहर घूम के आए या छत पर वॉक करें। इससे आपके दिमाक को आराम मिलता है और फ्रेश एयर में आपको तरोताजा महसूस होता है। जिससे आपको दोबारा से पढ़ाई में आसानी से फोकस कर पाते हैं।

नींद लेना जरूरी

देर रात तक पढ़ने के बजाय आप थोड़ा समय पढ़ें और पर्याप्त नींद लें। एक साथ 8 घंटे की नींद लेना संभव न हो तो आप दिन में भी नींद ले सकते हैं। इससे शरीर को आराम मिलने के साथ ही दिमाक में चीजें स्टोर हो पाती हैं। इसी लिए नींद लेना बेहद जरूरी होता है।

नोट्स बनाएं

परीक्षा की तैयारी करने के लिए आप कई सारे चैप्टर्स के नोट्स बनाएं। इनसे रिवीजन करने में आसानी होती है। साथ ही, आपको सिलेबस को पूरा करने में भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती है।

योग करें

परीक्षा के स्ट्रेस को दूर करने के लिए आप दिन में करीब दस से 15 मिनट योग के लिए निकालें। इस दौरान आप मेडिटेशन और प्राणायाम कर सकते हैं। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन ठीका ठाक होता है। जिससे ब्रेन तक आसानी से ब्लड पहुंचता है और उसे स्ट्रेस में तेजी से आराम मिलता है।

Read More:

Aiims Bhopal: AIIMS भोपाल ने किया कमाल! दूर-दराज के गांवो में…

MP News: CM मोहन का बड़ा फैसला! निगम मंडल और बोर्ड…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox