ट्रेंडिंग न्यूज़

Food Not Good For Digestion: सर्दियों में इन चीजों को खाने से रहें दूर, पचाने में लग सकता है दोगुना समय

India News ( इंडिया न्यूज ), Food Not Good For Digestion: ठंडी के मौसम में लोगों को घर में बैठ कर गरमा-गरम खाना मिल जाए तो मजा आ जाए। सर्दी के मौसम में अक्सर देखा जाता है कि लोग तरह-तरह की चीजें खाना पसंद करते हैं, इस दौरान उनकी डाईट भी बढ़ जाती है। लेकिन क्या आपको मालूम है? ठंड के मौसम में कुछ ऐसे फूड होते हैं, जिनको पचने में दुगुना से ज्यादा समय का वक्त लगता है। या तु यूं कह सकते हैं कि इससे आपकी पाचन तंत्र पर भी बुड़ा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिसको खाने से सर्दियों में दिक्कत आ सकती है..

1. डेयरी प्रोडक्ट्स

इसमें सबसे पहला नंबर डेयरी प्रोडक्ट्स का आता है। डॉक्टर के मुताबिक सर्द के मौसम में दूध, पनीर और दही को पचने में ज्यादा वक्त लग सकता है। इस बात का ध्यान खासकर लेक्टोज इनटोलरेंस से पीड़ित लोगों को रखना चाहिए। क्योंकि इससे गैस का कारण बन सकता है और साथ ही दस्त, उल्टी, पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है।

2. प्रोसेस्ड फूड

आजकल की डाइट में प्रोसेस्ड फूड लोगों का हिस्सा बन गया है। बता दें कि इस खाने में रिफाइंड कार्ब्स, ट्रांस फैट और सोडियम की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए ठंड के मौसम में इस खाने को पचने में ज्यादा वक्त लग सकता है। अधिक मात्रा में इन फूड्स का सेवन करने से कब्ज, गैस, पेट दर्द, सीने में जलन और अपच हो सकती है।

3. स्पाइसी फूड

ठंड में लोग स्पाइसी खाना भी बहुत पसंद करते हैं। जानकारी के अनुसार जिस फूड्स में लाल मिर्च और गर्म मसाले का यूज होता है, उस खाने को पचने में अधिक समय लग सकता है। इस डाइट से दस्त, पेट में जलन, गैस की समस्या और अपच हो सकती है।

4. मीठा खाना

सर्दियों में लोग खाना खाने के बाद मीठा खाना बेहद पसंद करते हैं। अगर लोगों को गरमा गरम गाजर का हलवा या गुलाब जामुन मिल जाए तो खुशी का ठिकाना नही रहता। लेकिन इस मीठे से आपकी सेहत को नुकासन हो सकता है। इससे आपको आंतों में सूजन, गैस की समस्या और पेट दर्द हो सकती है।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago