होम / Ghataatop Svaroop: घटाटोप स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

Ghataatop Svaroop: घटाटोप स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा महाकाल

• LAST UPDATED : August 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज), Ghataatop Svaroop: श्रावन मास के छटे सोमवार पर आज उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकाली गई। भगवान महाकाल राजसी ठाठ बाट के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी की शुरुआत में महाकाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। बाबा की एक झलक पाने के लिए लोगो का हुजूम सडको पर देखा गया।

  • महाकाल को गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया
  • सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर

नगर भ्रमण पर निकले महाकाल

महाकालेश्वर मंदिर से शाम 3:30 बजे बाबा की पालकी का पूजन किया गया। जिसके बाद 4 बजे घटाटोप स्वरूप में बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकले। यह यात्रा मंदिर से शुरू होकर बाबा की सवारी नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई शिप्रा नदी तक पहुंची। जहां शिप्रा नदी के रामघाट पर जल अभिषेक के बाद सवारी पुनः महाकाल मंदिर के लिए रवाना हो गए।

चाँदी की पालकी में बैठकर निकले महाकाल

मान्यता है की भगवान महाकाल सवारी के रूप में अपनी प्रजा का हाल जानने के लिए नगर भ्रमण पर निकलते हे। वहीं अपने राजा की एक झलक पाने के लिए प्रजा भी घंटो तक सडक के किनारे इंतजार करती है। शाम को पूजन के बाद राजा महाकाल को चाँदी की पालकी में बैठाकर मंदिर से बाहर लाया गया। मंदिर से निकलते ही पुलिस बैंड औऱ जवानो के द्वारा सवारी को गार्ड आफ ओनर दिया गया। सवारी के आगे घोडा, बैंड, पुलिस टुकड़ी तथा भजन मंडलियाँ चल रही थी। गाजे बाजे के साथ निकल रही सवारी का सफ़र लगभग आठ किलोमीटर का रहा। इस दौरान महाकाल के भक्तों ने बाबा का दर्शन किया है।

Also Read:  पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किया बाबा महाकाल का दर्शन, पत्र लिख लगाई अर्जी

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox