होम / Google Services: Google की ये सर्विस जनवरी से हो रही है बंद, क्या आपने किया चेक?

Google Services: Google की ये सर्विस जनवरी से हो रही है बंद, क्या आपने किया चेक?

• LAST UPDATED : December 16, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Google Services: Google की ओर से पॉपुलर सर्विस गूगल टीवी को बंद किया जा रहा है। इस सर्विस को करीब 4 साल पहले 2020 में लॉन्च किया गया था। इस सर्विस को शुरुआत में बेहद पसंद किया गया। समय के साथ इसकी लोकप्रियता कम हो गई। ऐसे में गूगल की ओर से इस सर्विस को बंद किया जा रहा है। गूगल टीवी के साथ गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी ऐप को लिंक किया गया था। गूगल प्ले मूवीज एंड टीवी के डेटा को गूगल टीवी पर शिफ्ट किया गया था।

गूगल ने दी जानकारी (Google Services)

इस मामले में गूगल की ओऱ से जानकारी दी, जिसके अनुसार गूगल की इस सर्विस टीवी ऐप को हटा दिया गया है। लेकिन यह ऐप मौजूदा समय में एंड्रॉइड टीवी, चुनिंदा केबल बॉक्स और वेब सर्विस पर ही उपलब्ध है। इस सर्विस का इस्तेमाल अभी नहीं किया जा सकता है। गूगल की ओर से सपोर्ट पेज पर जानकारी दी गई है।

7 जनवरी से बंद होगी सर्विस

रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपने  गूगल प्ले मूवी और टीवी का इस्तेमाल करते रहे हैं, तो यह एंड्रॉइड टीवी पर मौजूद नहीं होगा। लेकिन इसके यूट्यूब, गूगल टीवी पर एक्सेस कर सकते है। ये सर्विस 17 जनवरी से बंद हो रही है। इससे पहले भी गूगल की ओऱ से कई सारे ऐप्स को बंद किया जा चुका है। यह पहली बार नहीं हो रहा है कि गूगल  की ओऱ से सर्विस को बंद किया जा रहा हो। इसमें गूगल प्लस, गूगल प्ले म्यूजिक,गूगल अल्लो, गूगल सर्विस शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox