होम / Health Tips: आपकी हथेली पर भी आता है पसीना? खतरनाक है ये बीमारी, जानें इसका इलाज

Health Tips: आपकी हथेली पर भी आता है पसीना? खतरनाक है ये बीमारी, जानें इसका इलाज

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Health Tips: क्या किसी एक्सरसाइस के बिना आपकी हथेली पर भी पसीना आता है? तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल ये लिवर की खराबी के संकेत हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार बे वजह पसीना आना लिवर में किसी परेशानी के लक्षण हो सकते हैं। अगर आपको भी ये समस्या है तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। समय पर इलाज से इससे छुटाकारा पाया जा सकता है।

समय पर जरूरी है इलाज

दिल्ली के फिजिशियन डॉ अजय कुमार के मुताबिक हथेली पर पसीने की समस्या होना फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं। लेकिन ये सभी मामलों में नही होते। कुछ केस में इसकी दूसरी वजह ओवर एक्टिव सिबेसियस ग्लैंड्स होते हैं। इसमें इंसान की स्किन बहुत ही ज्यादा ऑयली होने लगती है, जिसके कारण हथेली पर पसीना आता है। ऐसे समय डॉक्टर की ट्रीटमेंट आपके लिए बहुत जरूरी होती है। डॉक्टर सिबेसियस ग्लैंड्स को कंट्रेल करने के लिए दवाई देते हैं, जिससे आपके हथेली पर ये समस्या कम हो सकती है।

कम उम्र के लोग हो रहे शिकार

राजीव गांधी हॉस्पिटल के डॉक्टर के अनुसार आज के वक्त में फैटी लिवर जैसी बीमारी बहुत ही कॉमन हो गई है। जिसकी चपेट में कम उम्र के लोग भी आ जाते हैं। ये बीमारी शुरू में तो ज्यादा दिक्कत नही देती, मगर बाद में लिवर फेल होने का रिस्क रहता है। बता दें कि जो लोग शराब का सेवन करते हैं, उनमें भी अब फैटी लिवर की समस्या होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह खानपान की गलत आदतें और वजन का बढ़ना है। जो लोग मोटापा का शिकार हो रहे हैं, उनको भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

Read More:

aiims bhopal: AIIMS भोपाल ने किया कमाल! दूर-दराज के गांवो में…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox