होम / Health Tips: मानसून में वरदान हैं ये चीजें, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें प्रयोग

Health Tips: मानसून में वरदान हैं ये चीजें, इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए करें प्रयोग

• LAST UPDATED : June 30, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Health Tips:  भीषण गर्मी के मौसम के बाद अब देश भर में मॉनसून का सुहाना मौसम आ गया है। ये मौसम जितना मन को बहाने वाला होता है उतना ही बीमार करने वाला भी होता है। मॉनसून में बरसात होने की वजह से कई तरह की बीमारियां होती है। बारिश होने की वजह से ये मौसम वायरल बुखार और बैक्टेरिया से होने वाली बीमारियों को जन्म देता है। इस मौसम में इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है। आज आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिससे आप आसानी से अपनी इम्युनिटी को बढ़ा सकते है और मॉनसून के इस मौसम में स्वस्थ रह सकते है।

लाभकारी हैं तुलसी

आयुर्वेद में तुलसी को कई बिमारियों का रामबाण इलाज माना गया है। यह इम्युनिटी को बढ़ने वाली सबसे अच्छी प्राकृतिक जड़ी बूटी है। यह बैक्टीरिया, वायरस के खिलाफ बचाव करने में सहायक है। इन्फेक्शन और सूजन में तुलसी के उपयोग से राहत मिलती है। मॉनसून के नमी वाले मौसम में इसका उपयोग करने से स्वास लेने की समस्या से इजात दिलाती है।

Also Read –  Gwalior News: पत्नी ने दोस्तों के साथ… भजन गायक का छलका दर्द, उठाया खौफनाक कदम

मॉनसून में अश्वगंधा के बड़े फायदे

तुलसी की तरह अश्वगंधा भी इम्युनिटी को बढ़ने वाली जड़ी बूटी हैं। मॉनसून में जब मौसम नमी से भरा होता है तब इसका काढ़ा पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। अश्वगंधा का सबसे बड़ा फायदा यह है, की ये तनाव को नियंत्रित करता है।

गुणकारी आंवला

त्रिफला में से एक आंवला मॉनसून में बहुत लाभकारी है। आंवले में एंटीऑक्सीडेंट का गुण खून को साफ करने में मदद करता है। विटामिन सी से भरे आंवले को खाने से इम्युनिटी को बूस्ट मिलता है। इन्फेक्शन, और फाटे कटे टिश्यू के इलाज के लिए ये बहुत सहाय है साथ ही मौसम बदलने वाली बीमारियों से भी बचता है।

मॉनसून में लहसुन के लाभ

लहसुन एंटीबैक्टीरियल का कम करता है और इसका वायरल फीवर के खिलाफ भी लाभकारी असर है। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ने के साथ ही यह त्वचा के इन्फेक्शन को भी ठीक करता है। बारिश के पानी से त्वचा के इन्फेक्शन को ठीक करने में लहसुन सहायक है।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox