होम / Holi 2024: होली पर है लॉन्ग वीकेंड, इन जगहों पर बनाएंं घूमने का प्लान

Holi 2024: होली पर है लॉन्ग वीकेंड, इन जगहों पर बनाएंं घूमने का प्लान

• LAST UPDATED : March 19, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Holi 2024: इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को है। होली पर 3 दिन की छुट्टी है। अगर आप कही घूमना चाहते है तो इस बार वीकेंड पर प्लान बना सकते है। आप कुछ अच्छी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 25 मार्च को होली की छुट्टी और उससे पहले शनिवार और रविवार। ऐसे में आप चाहें तो इस लंबी छुट्टी पर तीन दिन का मिनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आज हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे जो आपकी मिनी ट्रिप को यादगार बना सकती हैं। साथ ही इन जगहों पर भीड़ भी कम होती है और खर्चा भी कम होता है।

धर्मशाला

धर्मशाला घूमने के लिए मार्च एक अच्छा महीना है। इस समय ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ हो जाती है। और पहाड़ी इलाकों में ठंड होती है. धर्मशाला दिल्ली से केवल 10 घंटे की दूरी पर है। अगर आप शुक्रवार की रात यानी 22 मार्च को यह यात्रा शुरू करेंगे तो आपको घूमने के लिए काफी समय मिलेगा।

गुलमर्ग

गुलमर्ग में बर्फबारी देखने का आखिरी समय मार्च है। अगर आप चल रही सर्दी का मजा लेना चाहते हैं तो कश्मीर में गुलमर्ग से बेहतर जगह क्या हो सकती है। अगर आप पहली बार बर्फबारी देखना चाहते हैं तो यह वीकेंड आपके लिए सुनहरा मौका है। यहां आप गोंडोला राइड और स्कीइंग का भी मजा ले सकते हैं।

जिम कॉर्बेट

जिम कॉर्बेट कम लागत और सीमित समय में घूमने के लिए एक अच्छी जगह है। दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोग चाहें तो इस वीकेंड यहां जा सकते हैं। यहां जिम कॉर्बेट की जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।

उदयपुर

अगर आप इस वीकेंड को लग्जरी अंदाज में बिताना चाहते हैं तो उदयपुर से बेहतर जगह ढूंढना मुश्किल होगा। सात समंदर पार से भी लोग उदयपुर में छुट्टियां बिताने आते हैं। यहां लोग रंगों से होली खेलने के बाद अलाव का आनंद लेते हैं। जग मंदिर, सिटी पैलेस और लेक प्लेस यहां के प्रमुख आकर्षण हैं।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox