होम / भारत का सूर्य नमस्कार….Aditya L1 की सफलता पर शिवराज सिंह ने कहा

भारत का सूर्य नमस्कार….Aditya L1 की सफलता पर शिवराज सिंह ने कहा

• LAST UPDATED : January 6, 2024

 

India News (इंडिया न्यूज़), Aditya L1: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंडियन स्पेस रिसर्च ओर्गनाइजेशन (इसरो) के इतिहास रचने के बाद बधाई दी है। इसरो का पहला सूर्य मिशन-Aditya L1 आज शनिवार को लैग्रेंज प्वाइंट में प्रवेश कर गया है। जिसके बाद इसरो की इस सफलता को लेकर बधाइयों का दौर शुरू हो चुका है।

भारत का सूर्य नमस्का: शिवराज सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा कि भारत का सूर्य नमस्कार। Aditya L1 पहुंचा मंजिल पर। नित नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए इसरो ने एक बार फिर देशवासियों को गौरवान्वित होने का अवसर दिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए इसरो की पूरी टीम को बधाई तथा शुभकामनाएं देता हूं।

वहीं, इसरो की इस सफलता पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी वैज्ञानिकों की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की। भारत की पहली सौर वेधशाला Aditya L1 अपने गंतव्य पर पहुंच गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। मैं इस असाधारण उपलब्धि की सराहना करने में राष्ट्र के साथ शामिल हूं। हम मानवता के लाभ के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

बता दें कि स्पेस एजेंसी इसरो के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी कि एल1 प्वाइंट के चारों ओर प्रभामंडल कक्षा में उपग्रह से सूर्य को लगातार देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इससे वास्तविक समय में सौर गतिविधियों और अंतरिक्ष मौसम पर इसके प्रभाव का अवलोकन करने में अधिक लाभ मिलेगा।

Read Also:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox