होम / International women’s day: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस स्पीच से महिलाओं को करें प्रेरित

International women’s day: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इस स्पीच से महिलाओं को करें प्रेरित

• LAST UPDATED : March 8, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),International Women’s Day: आज के समय में हर क्षेत्र में महिलाओं को बढावा दिया जा रहा है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जाता है। इस महिला दिवस के खास मौके पर दुनियाभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए है। इसका सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, समाज में पुरुषों को समान सम्मान प्रदान करना।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 की शुरूआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व स्तर पर इस दिन को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत 1909 में हुई थी।

सोशलिस्ट पार्टी ने की घोषणा (International Women’s Day)

1908 में अमेरिका में मजदूर आंदोलन हुआ था। इस मजदूर आंदोलन में करीब 15 हजार महिलाओं ने भाग लिया था, जो अपने अधिकारों की मांग करते हुए न्यूयॉर्क की सड़कों पर उतर आईं। कामकाजी महिलाओं की मांग है कि उनके काम के घंटे कम किए जाएं और वेतन बढ़ाया जाए। इसके अलावा आंदोलन में महिलाओं को वोट देने के अधिकार की भी मांग की गई। जब महिला आंदोलन की आवाज सरकार तक पहुंची तो एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने की घोषणा की।

प्रेरणादायक भाषण 

आया समय उठो तुम नारी,

युग निर्माण तुम्हें करना है

आजादी की खुदी नींव में

तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है

अपने को कमजोर ना समझो

जननी हो संपूर्ण जगत की

गौरव हो अपनी संस्कृति की

आहट हो स्वर्णिम आगत की

तुम्हें नया इतिहास देश का

अपने कर्मों से रचना है

हैप्पी अंतराष्ट्रीय वूमेंस डे

मुस्कुराकर दर्द भूल कर

रिश्तो में बंद थी दुनिया सारी

हर पग को रोशन करने वाली

वो शक्ति हैं एक नारी

हैप्पी अंतराष्ट्रीय वूमेंस डे

 

ये भी पढ़ें :   

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox