Iphone : Apple ने भारत में तोड़े कई रिकॉर्ड, जानें बाजार का हाल
India News(इंडिया न्यूज़) iPhone: iPhone की मजबूत बिक्री के चलते अक्टूबर-दिसंबर 2023 तिमाही में iPhone निर्माता Apple का राजस्व दोहरे अंक में बढ़ गया। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा, ”राजस्व के मामले में भारत में वृद्धि हुई है। दिसंबर तिमाही में डबल डिजिट ग्रोथ और रिकॉर्ड रेवेन्यू।
एप्पल का तिमाही राजस्व 119.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जो सालाना आधार पर दो प्रतिशत की वृद्धि है। इस तिमाही में iPhone से कंपनी का राजस्व करीब छह फीसदी बढ़कर 69.7 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। अक्टूबर-दिसंबर 2022 में यह 65.77 अरब डॉलर था। टिम कुक ने कहा कि कंपनी ने मलेशिया, मैक्सिको, फिलीपींस, पोलैंड और तुर्की, इंडोनेशिया, सऊदी अरब आदि सहित अन्य उभरते बाजारों में सर्वकालिक उच्च राजस्व दर्ज किया।
दिसंबर 2023 तिमाही में आईपैड की बिक्री करीब 25 फीसदी घटकर करीब सात अरब अमेरिकी डॉलर रह गई। इस तिमाही में Apple के वियरेबल, होम और एक्सेसरीज़ सेगमेंट की बिक्री भी साल-दर-साल लगभग 11 प्रतिशत घटकर 11.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर रह गई। मैक पीसी की बिक्री 7.7 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर लगभग स्थिर रही।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…