India News (इंडिया न्यूज) Iqbal singh bains extension: मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। उनका कार्यकाल मई में खत्म होने वाला था। लेकिन अब उनके कार्यकाल को 1 जून से 30 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह बात केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा बतायी गयी है।
उन्होंने बताया कि यह फैसला राज्य सरकार के अनुरोध पर लिया गया है। 30 नवंबर 2023 से राज्य में आचार संहिता लगा दिया जाएगा। उस वक्त इकबाल सिंह बैंस ही प्रशासनिक मुखिया के रूप में बने रहेंगे। आपको बता दें इनके कार्यकाल की अवधि एआईएस (सीएस-आरएम) रूल्स 1960 के तहत एआईएस (डीसीआरबी) रूल्स 1958 के नियम 16(1) के तहत बढाई गयी है।
आपको बता दें कि इकबाल सिंह का रिटायरमेंट 30 नवंबर 2022 को हो चुका था। राज्य सरकार ने उस वक्त किसी व्यक्ति को मुख्य सचिव के रूप में नहीं चुना था। जिसके कारण जिस दिन इकबाल रिटायर होने वाले थें। उसी दिन उनका एक्सटेंशन 6 महीने के लिए बढ़ा दिया गया था। इस बार बढ़ाए गए एक्सटेंशन के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रयास किया था।
इकबाल सिंह – एक दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 (दो एक्सटेंशन)
बीपी सिंह – 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2018 तक
आर परशुराम – 2012-13 में 6 माहिनों के लिए
हरीश खन्ना – 1989- 90 में 4 महिनों के लिए
आरपी कपूर – 1990-91 में 6 महिनों के लिए
Also Read: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का आगमन पर भाजपा नेताओं ने किया प्रदर्शन