होम / Kane Williamson: केन विलियमसन और सारा बने तीसरी बार पैरेंट्स, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Kane Williamson: केन विलियमसन और सारा बने तीसरी बार पैरेंट्स, फोटो शेयर कर दी जानकारी

• LAST UPDATED : February 29, 2024

India News (इंडिया न्यूज़),Kane Williamson: न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और उनकी पत्नी के घर एक बेटी का जन्म हुआ है। विलियमसन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की, जिसमें वह बच्ची को गोद में लिए हुए हैं और उनकी पत्नी सारा रहीम उसे प्यार से देख रही हैं। विलियमसन ने पोस्ट किया, “और फिर 3. दुनिया में आपका स्वागत है खूबसूरत लड़की। आपके सुरक्षित आगमन और आगे की रोमांचक यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं।”

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केन विलियमसन और उनकी पत्नी तीसरी बार माता पिता बने हैं। उनकी पत्नी सारा ने 26 फरवरी, 2024 को एक खूबसूरत बेटी को जन्म दिया है। विलियमसन ने बुधवार को अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर कर जानकारी दी है।

सोशल मीडिया पर किया पोस्ट ( Kane Williamson)

आपको बता दें कि केन के पहले से ही 2 बच्चे है। उनकी एक 3 साल की बेटी है जिसका नाम मैगी है और एक बेटा है। केन ने अपने तीसरे बच्चे का वेलकम किया है। सोशल मीडिया पर फैंस ने कमेंट कर बधाई दे रहे है। केन विलियमसन (Kane Williamson) और उनकी पत्नी ने अपने तीसरे बच्चे का वेलकम किया है। केन ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को जानकारी दी कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।

केन इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि अब वो 3 हो गए है। इस खूबसूरत लड़की का दुनिया में स्वागत है। आपके सुरक्षित आगमन और आगे की रोमांचक यात्रा के लिए बहुत आभारी हूं।

9 साल से है रिलेशनशिप में

आपको बता दें कि केन और सारा ने शादी नही की है, लेकिन दोनों के बीच 9 साल से रिलेशनशिप है। वे दोनों अब तक 3 बच्चों के पेरेंटस बन गए है। विलियमसन के तीसरे बच्चे का जन्म भारतीय टीम के विराट कोहली के दूसरे बच्चे के कुछ हफ्तों बााद हुआ है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी डेविड वॉर्नर ने कमेंट कर उन्हें लीजेंड बताया और बधाई दी।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox