होम / Karwa Chauth Thali: करवा चौथ की थाली में बेहद जरूरी हैं ये चीजें, जानें क्या

Karwa Chauth Thali: करवा चौथ की थाली में बेहद जरूरी हैं ये चीजें, जानें क्या

• LAST UPDATED : November 1, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Karwa Chauth Thali: हर साल कार्तिक मास की चतुर्थी को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर सभी सुहागिन महिलाएं खूब सज धज कर व्रत रखती हैं और पूजा भी करती हैं। जैसे हर व्रत के अपने नियम होते हैं, जिनका पालन करना बेहद जरूरी होता है। वैसे ही करवा चौथ की पूजा के दौरान सुहाग की थाली में कुछ चीजों का होना महत्वपूर्ण होता है और शुभ भी माना जाता है। इसलिए आपको बताते है कि करवा चौथ की पूजा थाल में किन चीजों को रखना बेहद जरूरी माना जाता है-

करवा चौथ की थाली में 

मिट्टी का करवा
आटे से बना दीपक
कलश
छलनी
फूल
अक्षत
कुमकुम
मिठाई

कांस की सींक का महत्व 

करवा चौथ में भगवान शिव और मां गौरी और गणेश जी की पूजा क जाती है। मिट्टी के करवा, जिसमें टोटी लगी होती है, उसे गणेश जी की सूंड माना जाता है। पूजा के दौरान करवा में जल भरकर पूजन किया जाता है। करवा चौथ की पूजा में चंद्रोदय के बाद महिलाएं छलनी में दीपक रख चंद्रमा के दर्शन करने के पश्चात अपने पति का चेहरा देखती है। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से नेगेटिविटी दूर होती है और पति-पत्नी का रिश्ता बहुत मजबूत होता है। कांस की सींक शक्ति का प्रतीक है, जिसे करवा की टोटी में डाला जाता है।

पूजा की सामग्री

मिट्टी या तांबे का करवा और ढक्कन, पान, कांस की सींक, कलश, 8 पूरियों की अठावरी, अक्षत, चंदन, श्रृंगार का सामान, पीली मिट्टी, फूल, हल्दी, लकड़ी का आसान, देसी घी,कच्चा, दूध, दही, शहद, शक्कर का बूरा, रोली, मौली, मिठाई, चलनी।

Also Read:Karwa Chauth Puja Mantra: करवा चौथ की पूजा इन खास 7 मंत्रों से करें, मिलेगा व्रत का पूरा फल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox