होम / सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के लक्ष्मण सिंह, जूते मारने की बात कह डाली

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के लक्ष्मण सिंह, जूते मारने की बात कह डाली

• LAST UPDATED : May 8, 2024

India News MP(इंडिया न्यूज़),MP Politics:कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा के एक और विवादित बयान ने कांग्रेस पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में पित्रोदा ने भारत की विविधता पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि पूर्वी लोग चीनी जैसे दिखते हैं, दक्षिणी लोग अफ्रीकी जैसे दिखते हैं, पश्चिमी लोग अरब जैसे दिखते हैं और उत्तर भारतीय गोरे जैसे दिखते हैं। इस बयान को लेकर वह निशाने पर आ गए। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने उनके बयान को बेहद शर्मनाक बताया है और उन्हें जूते से मारने की बात कही है।

पित्रोदा के बयान पर क्या बोले लक्ष्मण सिंह?

आपको बता दें कि सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘सैम पित्रोदा का बयान बेहद शर्मनाक है, इसमें जितने जूते मारें उतने कम हैं।’

विवाद के बाद पित्रोदा ने दिया अपने पद से दिया इस्तीफा

वहीँ,विवाद के बीच कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा पार्टी ने स्वीकार भी कर लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानि पूर्व में ट्विट्टर पर यह जानकारी दी।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox