होम / स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा मध्यप्रदेश; प्रदेश में आन बान शान से लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा मध्यप्रदेश; प्रदेश में आन बान शान से लहराया तिरंगा

• LAST UPDATED : August 15, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) Happy Independence Day 2023, भोपाल:देश 77 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस अवसर पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। इसी कड़ी में उज्जैन के दशहरा मैदान पर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने फहराया तिरंगा

गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में आन बान शान से फहराया तिरंगा। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने देश व प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री ने किया ध्वजारोहण

विदिशा में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने ध्वजारोहण कर आकर्षक परेड की सलामी ली इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात शहीद ज्योति स्तंभ पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित किए। वही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिले भर में तिरंगा शान से लहराया और कई जगह से वाहन रैली निकाली गई और मिष्ठान का वितरण किया गया

इंदिरा सागर बांध पर देशभक्ति का रंग

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। रैलियां निकाली जा रही है। लोगों को घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी के तहत इंदिरा सागर बांध को भी तिरंगी रोशनी से आकर्षक सजाया गया है। दूर से ही यह बांध लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रहा है। रात्रि के समय आसपास के लोग यहां पहुंचकर आनंद ले रहे है।

 ये भी पढ़े: पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जारी, जानें एमपी में क्या है तेल का भाव?

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox