होम / Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

Mahashivratri 2024: इस बार महाशिवरात्रि और प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MahaShivratri 2024: पूरे देश में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवभक्त व्रत रखते है और शिव की शिवलिंग की पूजा अर्चना करते है। इस दिन माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होते है।

8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा होती है। इस बार की महाशिवरात्रि पर बेहद ही खास मानी जा रही है, इस दिन शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग बन रहा है। इस दिन प्रदोष व्रत के साथ कई दुर्लभ योग बन रहे है। यह माना जा रहा है कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से सभा मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। आइए जानते है कि महाशिवरात्रि पर बनने वाले सभी योगों के बारे में….

इस दिन बन रहे है कई दुर्लभ योग

8 मार्च को महाशिवरात्रि पर शिव योग, सिद्ध योग और चतुर्ग्रही योग का संयोग है। इस दिन कुम्भ राशि पर शनि मूल त्रिकोण में बैठे है। साथ ही सूर्य, चंद्रमा और शुक्र भी विराजमान हैं। महाशिवरात्रि पर शुक्र प्रदोष व्रत भी है। ऐसे में यह अद्भुत संयोग विशेष फलदायी है। इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से कई गुना फल मिलेगा।

 इस दिन प्रदोष व्रत का संयोग (Mahashivratri 2024)

महाशिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का संयोग एक साथ है, इस वजह से यह व्रत सौभाग्य और सुख-समृद्धि प्रदान करने वाला होगा। इस दिन व्रत करने से महाशिवरात्रि और शुक्र प्रदोष व्रत का लाभ एकसाथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें :

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox