होम / Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में किन चीजों को खाएं और किसका करें परहेज, जानें सबकुछ

Mahashivratri Vrat 2024: महाशिवरात्रि के व्रत में किन चीजों को खाएं और किसका करें परहेज, जानें सबकुछ

• LAST UPDATED : February 26, 2024

India News(इंडिया न्यूज़),MahaShivratri 2024: पूरे देश में 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिवभक्त व्रत रखते है और शिव की शिवलिंग की पूजा अर्चना करते है। इस दिन माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से भोलेनाथ जल्द ही प्रसन्न होते है।

8 मार्च को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा होती है। इस बार की महाशिवरात्रि पर बेहद ही खास मानी जा रही है। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से सभा मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होंगी। अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत करते है,तो जान लीजिए कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं…

पूजा करने का मुहूर्त (MahaShivratri 2024)

अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि का व्रत रखने की सोच रहे है तो सबसे पहले यह जान लीजिए कि इस व्रत में क्या खाया जाता है क्या नही। व्रत के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए..पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 09 बजकर 57 मिनट से शुरू होगी और 9 मार्च 2024 की शाम 06 बजकर 17 मिनट पर इसका समापन होगा। महाशिवरात्रि पर पूजा करने का शुभ मुहूर्त 8 मार्च को रात्रि के 12 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर रात्रि के 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

इन चीजों को खाएं 

महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान कुट्टु के आटे से बनी हुई चीजें खा सकते हैं। इस आटे से आप हलवा, पूरी या पराठा बनाकर खा सकते है। व्रत के दौरान आप ड्राई फ्रूट्स खा सकते है। काजू, किशमिश, बादाम, मखाना आदि खा सकते हैं।

इन चीजों का करें परहेज (MahaShivratri 2024)

  • महाशिवरात्रि का व्रत रखने वाले लोग लहसुन-प्याज का सेवन न करें। सफेद नमक भी न खाएं।
  • व्रत के दौरान अनाज जैसे- चावल, गेहूं, जौं, बाजरा, मक्का आदि को न खाएं।
  • व्रत में किसी भी प्रकार का मांस नहीं खाया जाता है।
  • इस दिन शराब का सेवन न करें।

ये भी पढ़ें : 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox