ट्रेंडिंग न्यूज़

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर क्यों करते हैं स्नान? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

India News (इंडिया न्यूज़) Makar Sankranti 2024: हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का बड़ा महत्व माना जाता है। सालभर में कुल 12 संक्रांति पड़ती हैं, जिसमे मकर संक्रांति भी शामिल हैं। हिन्दू धर्म में मकर संक्रांति का अपना अलग ही महत्व है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य, धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इस बार यह पर्व 15 जनवरी 2024 को मनाया जाएगा। स्नान के लिए सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त कौन सा हैं आज इसी के बारे में जानेंगे।

इस मुहूर्त में करें स्नान (Makar Sankranti 2024)

मकर संक्राति 15 जनवरी को सूर्य मकर राशि मे प्रवेश करेगा। सुबह 9:13 बजे पर सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन यदीं आप 9:14 बजे से सूर्यास्त तक स्नान कर लेते हैं, तो यें आपके लिए शुभ होगा। इससे आपके सारें पाप धुल जाएंगे। इसके अलावा सुबह 9:20 बजे से 10:05 बजे का मुहूर्त सबसे शुभ बताया गया है। पूर्णकाल के इस समय में कुंभ लग्न के वक्त जो भी स्नान करेंगा उसके सारें पाप धुल जाएगे। इस समय गंगा, गोदावरी, संगम सहित सभी पवित्र नदियों में स्नान से जीवन की सभी परेशानी दूर हो जाएगी।

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ

आपको बता दें कि अगर आप सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठते है तो आपको सौन्दर्य, बल, विद्या और स्वास्थ्य प्राप्त होता है। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने से कई बीमारियां भी नहीं होती हैं और आप भी स्वस्थ रहते है। हिन्दू मान्यता के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना सबसे शुभ माना जाता है। सभी ऋषि-मुनि इसी मुहूर्त में स्नान करते थे। ऐसा भी कहा जाता है। स्नान में सूर्योदय के बाद जितनी देरी की जाती है, उतना ही स्नान करने से मिलने वाला फल भी कम प्राप्त होता है। .

स्नान का महत्व क्या है

मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान के लिए किसी तीर्थ पर जाना बेहद ही शुभ माना जाता है। जैसे राज प्रयाग और काशी को सर्वश्रेष्ठ स्थान माना जाता है। साथ ही सभी पवित्र नदियों और तीर्थस्थलों पर भी स्नान बेहद शुभ होता है। दिन भर सूर्य की किरणों से तपे हुए जल के स्नान को भी लाभकारी माना जाता है, लेकिन आपको सूर्योदय के बाद नहाने से कम फल प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago