Mandsaur: 1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले झिल महोत्सव में बोटिंग के अलावा क्राफ्ट बाजार का भी ले सकेंगे आनंद

मंदसौर: एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गांधी सागर बांध के प्राकृतिक नजारे से लोगों को रूबरू करवाने और इस स्थान को पर्यटन के नक्शे पर लाने की मंशा से, मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने झील महोत्सव मनाने का ऐलान किया है।

1 फरवरी से लेकर 5 फरवरी तक आयोजित होने वाले झिल महोत्सव की गांधी सागर के तटों पर बड़े पैमाने पर तैयारियां चल रही है। पांच दिवसीय आयोजन में पर्यटक यहां पहाड़ियों से घिरी झील में बोटिंग के अलावा क्राफ्ट बाजार का भी आनंद ले सकेंगे।

सैलानियों के रुकने के लिए आधुनिक टेंट की सुविधा भी उपलब्ध

निगम में यहां सैलानियों के रुकने के लिए गुजरात के कच्छ की तर्ज पर सर्व सुविधा युक्त आधुनिक टेंट की एक सीटी भी स्थापित की है। करीब 65 वर्ग किलोमीटर एरिया वाली ग़ांधी सागर झील के किनारे निगम अब दूसरा झील महोत्सव मनाने की तैयारियां कर रहा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित यह झील तीन तरफ से पहाड़ियों से घिरी हुई है ।झील के प्राकृतिक नजारे को पर्यटन के नक्शे पर लाने के लिए इस बार निगम ने यहां इस आयोजन को मनाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की है।

टेंट सिटी में विश्राम और मनोरंजन की तमाम सुविधाओं का भी ले सकेंगे आनंद

झील महोत्सव और इस इलाके को पर्यटन के लिए उभरने के हिसाब से सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गुजरात की लल्लू राम एन्ड सन्स नामक एक निजी कंपनी को 10 वर्ष का ठेका दिया है। यहां झील के किनारे गांधी सागर नंबर 8 पर देशी विदेशी पर्यटकों के रात्रिकालीन विश्राम के लिए टेंट सिटी का भी निर्माण किया है। इस सिटी में सैलानियों के खाने के अलावा विश्राम और मनोरंजन की तमाम आधुनिक व्यवस्था का भी इंतजाम किया गया है।

स्ट्रीमर और मोटर बोट के जरिए झील में घूमने फिरने का ले सकेंगे आनंद

सर्व सुविधायुक्त टेंट सिटी के हट झील के किनारे ही खड़े किए गए हैं। ताकि पर्यटक सुबह, शाम और रात के नजारों का आनंद ले सके। उधर सैलानियों के आकर्षण के लिए यहां गांधी सागर नंबर 6 के तट पर फ्लोटिंग प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। पर्यटक यहां से स्ट्रीमर और मोटर बोट के जरिए झील में घूमने फिरने का आनंद ले सकेंगे। दूसरी तरफ गांधीसागर नंबर आठ पर क्राफ्ट बाजार और मेले की भी व्यवस्था की गई है। झील महोत्सव के दौरान यंहा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की भी संभावनाएं जताई जा रही है। पर्यटन की लिहाज से खंडवा के हनुमंत्या की सफलता के बाद निगम ने इस झिल को भी उसी तरह आकर्षण का केंद्र बनाने की तैयारियां की है ।

Divyanshi Singh

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago