Mohini Ekadashi 2022 : जानिए कब है मोहिनी एकादशी व्रत ?

इंडिया न्यूज़, भोपाल: 

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी व्रत वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। भगवान विष्णु ने वैशाख शुक्ल एकादशी को मोहिनी का रूप धारण किया था। इसलिए इसदिन मोहिनी एकादशी व्रत रखा जाता है। सभी व्रतों में इस व्रत का खास महत्व है। इस व्रत को करने से सभी पाप और दुखों से मुक्ति मिलती है। मान्यताओं के अनुसार इस व्रत के कथा का पाठ करने से एक हजार गायों के दान करने के बराबर पुण्य मिलता है। आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी व्रत की तिथि, पूजा मुहूर्त और पारण का समय।

Mohini Ekadashi 2022 तिथि

 

हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 11 मई को शाम 7.31 मिनट से हो रहा है। यह तिथि अगले दिन 12 मई को शाम 6.52 मिनट तक है। उदयातिथि के आधार पर मोहिनी एकादशी व्रत 12 मई, गुरुवार को रखा जाएगा।

Mohini Ekadashi 2022 पूजा मुहूर्त

मोहिनी एकादशी का दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन रवि योग सुबह 05.32 मिनट से आरंभ होकर शाम 07.30 मिनट तक है।

Mohini Ekadashi 2022 पारण समय

जिन जातकों को मोहिनी एकादशी व्रत का पारण 12 मई को करना है। वे 13 मई को सूर्योदय के बाद पारण कर सकते हैं। पारण का समय सुबह 05.32 मिनट से सुबह 08.14 मिनट तक है। द्वादशी तिथि का समापन शाम को 5.42 मिनट पर होगा।

Mohini Ekadashi 2022 : जानिए कब है मोहिनी एकादशी व्रत ?

Mohini Ekadashi 2022 व्रत का महत्व

मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से पाप और कष्टों से मुक्ति मिलती है। भगवान श्रीहरि की कृपा से मृत्यु के बाद मोक्ष प्राप्त होता है। मोहिनी एकादशी व्रत कथा सुनने से ही 1 हजार गायों के दान करने के बराबर पुण्य मिलता है।

Mohini Ekadashi 2022 व्रत की पूजा विधि

एकादशी व्रत के दिन सुबह उठें और स्नानादि करके व्रत का संकल्प लें।स्नान के बाद पूजा स्थल पर बैठकर भगवान विष्णु की मूर्ति पूजा चौकी पर स्थापित करे और घी का दीपक जलाएं। भगवान विष्णु की आरती के बाद भोग लगाएं। मोहिनी एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। विष्णु भगवान के भोग में तुलसी जरूर चढ़ाएं। बिना तुलसी के विष्णु भगवान भोग स्वीकार नहीं करते हैं। बाद में फलाहारी व्रत रखें। अगले दिन पारण के लिए शुभ मुहूर्त में तुलसी दल खाकर व्रत का पारण करें। उसके बादृ ब्राह्मण को भोजन कराकर खुद भी भोजन करें।

ये भी पढ़े : शासकीय योजनाओं में पोषण आहार के लिए महाराष्ट्र से हर दिन 30 हजार लीटर दूध बुला रहा इंदौर सहकारी दुग्ध संघ Milk Shortage In Indore

ये भी पढ़े : क्या सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई? मिस्ट्री मैन के साथ पोज देती एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago