ट्रेंडिंग न्यूज़

Monsoon 2023 Updates: मानसून पकड़ रही है रफ्तार, भीगने को हो जाएं तैयार

India News (इंडिया न्यूज़),Monsoon 2023 Updates: पूरा भारत गर्मी की मार झेल रहा है। मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में हीटवेव जैसा माहौल बना है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए एक अच्छी ख़बर आ रही है। बताया जा रहा है कि गुजरात में तबाही मचाने वाले बिपरजॉय तूफान के अंतिम बचे हुए हिस्से मध्य प्रदेश में बारिश लाने में मददगार साबित हो सकते हैं।

  • मॉनसून के लिए 18 जून से 21 जून तक का समय सही
  • बिपरजॅाय अंतिम चरण पर

महीने के अंत में हो सकती है अच्छी बारिश

मौसम विभाग के वैज्ञानिक की मानें तो मॉनसून के लिए 18 जून से 21 जून तक का समय काफी अच्छा है। उनका कहना है कि इस दौरान भारत के पूर्वी और अन्य हिस्सों में मॉनसून के बढ़ने के लिए स्थिति अनुकूल रहेंगी। साथ ही साथ संभावना यह भी जताई जा रही है कि जून के अंत में और जुलाई की शुरुआत से नियमित और अच्छी बारिश शुरू हो सकती हैं।

बिपरजॉय से बदलाव

मिली जानकारी के मुताबिक, बिपरजॅाय की वजह से मध्यप्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके कारण मॉनसून को रफ्तार पकड़ने में मदद मिल सकती है। साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी में कोई वेदर सिस्टम नहीं होने से और चक्रवाती तूफान की वजह से 11 मई के बाद से ही मॉनसून की रफ्तार धीमी है।

मॉनसून का हाल

बताया जा रहा है कि अब तक मॉनसून ने तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और बंगाल के कुछ हिस्सों में दस्तक दी है। साथ ही साथ यह भी बताया जा रहा है कि मॉनसून केरल में देर से आई है इसका मतबल यह नहीं है कि उत्तर पश्चिम भारत में यह देरी से पहुंचेगा। मौसम विभाग द्वारा यह पहले ही बता दिया गया है कि अल नीनो की स्थिति बनने के बावजूद भारत में सामान्य बारिश हो सकती है।

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago