होम / MP Board Result: आने वाला है MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

MP Board Result: आने वाला है MP बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, इस तरह करें चेक

• LAST UPDATED : April 3, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Board Result: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म हो गई हैं। कॉपी चेकिंग का काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। अब छात्र बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 5 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित की गई थीं। वहीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 6 फरवरी से 20 मार्च तक ली गई थीं। अनुमान है कि नतीजे अप्रैल के तीसरे हफ्ते तक घोषित कर दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि बोर्ड ने पिछले साल मई महीने में रिजल्ट घोषित कर दिया था, क्योंकि परीक्षाएं 2 अप्रैल 2023 को खत्म हुई थीं। इस साल की बोर्ड परीक्षाएं 20 मार्च 2024 को खत्म हुई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के नतीजे अप्रैल के तीसरे हफ्ते में रिलीज हो सकते है। हालाँकि, माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। नतीजे जारी होने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर नतीजे देख सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड

स्टेप 1: सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.nic.in/ पर जाना होगा।
चरण 2: अब आपको होमपेज पर दिख रहे एमपी बोर्ड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
चरण 3: नए पेज पर आपको अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और सबमिट करना होगा।
चरण 4: रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
चरण 5: छात्र अपनी मार्कशीट का प्रिंट आउट भी ले लें।

इस साल के नतीजे पिछले साल के मुकाबले जल्दी घोषित हो सकते हैं। आप अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

Read More: