होम / MP Crime: मौसी की बेटी से था एकतरफा प्यार, इनकार करने पर कर दिया कांड, हैरान कर देगा ये मामला

MP Crime: मौसी की बेटी से था एकतरफा प्यार, इनकार करने पर कर दिया कांड, हैरान कर देगा ये मामला

• LAST UPDATED : July 18, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ) MP Crime: सीधी से हैरान कर देने वाला मामला सामना आया है, जहां युवक ने अपनी मौसी की बेटी ब्लेड मारकर घायल कर दिया है। दरअसल वह उससे एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। महिला ने काफी पहले उससे शादी करने से मना कर दिया था। इसके बावजूद वह उसके पीछे पड़ा था। मौका देखकर वह बुधवार को अपनी मौसी की ससुराल पहुंचा और ब्लेड मारकर उसे घायल कर दिया।

महिला गंभीर रूप से घायल

कई जगहों पर ब्लेड से हमला किए जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने युवती पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से पहले से ही पीछे पड़ा था

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के पीछे तब से पड़ा है, जब उसकी शादी नहीं हुई थी। महिला आरोपी की चचेरी बहन लगती है। इसलिए जब आरोपी ने उससे शादी का प्रस्ताव रखा, तो महिला ने मना कर दिया। उसने कहा कि हम दोनों भाई-बहन हैं और हमारी शादी नहीं हो सकती।

ऐसे किया हमला

इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने उसकी शादी करा दी। बुधवार शाम करीब 7 बजे आरोपी युवती के ससुराल पहुंचा और बोला, “मेरे साथ भाग जाओ, नहीं तो जान से मार दूंगा।” लेकिन युवती ने उसके शख्स के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक बौखलाकरजेब में रखे ब्लेड से युवती पर हमला कर दिया।

Also Read: Ujjain: मोहर्रम जुलूस के दौरान घोड़े के नीचे दबे लोग, भीड़ की भगदड़ में 3 पुलिसकर्मी घायल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox