होम / MP Elections 2024: राजा होकर भी कर्जदार है यह नेता, चुनाव से पहले बड़ा खुलासा

MP Elections 2024: राजा होकर भी कर्जदार है यह नेता, चुनाव से पहले बड़ा खुलासा

• LAST UPDATED : April 17, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Elections 2024: मध्य प्रदेश के राजगढ़ और गुना की सीटे बेहद चर्चित सीटों में शमिल है। इन सीटों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने अपना उम्मीदवारी फॉर्म जमा कर दिया है। राजगढ़ में उम्मीदवार बने दिग्विजय सिंह और गुना लोकसभा सीट के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपना नामांकन दर्ज किया है। इस दौरान इन दोनों उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का विवरण भी दिया है।

लाखों करोड़ों का कर्ज भी है शामिल
सूचना के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति में पिछले पांच सालों में 17 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई है, जबकि राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह की संपत्ति तीन गुना बढ़ गई है। हालांकि, दोनों कर्जदार भी हैं। महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर 47.50 लाख का कर्ज है, जबकि दिग्विजय सिंह 1.17 करोड़ के कर्जदार हैं।

चुनाव से पहले हुआ राजा, महाराजा की संपत्ति का खुलासा
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के सिंधिया राजघराने से हैं, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ राजघराने से हैं। दोनों ही राज परिवार से आते है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति
ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति के अनुसार, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने 45 करोड़ चल संपत्ति बताई, जबकि 328 करोड़ की अचल संपत्ति, 35 लाख के दायित्व, 11 करोड़ की ज्वैलरी और एक बीएमडब्ल्यू कार 1960 मॉडल की जानकारी भी दी गई थी।

2024 में, 62 करोड़ 57 लाख 63 हजार 478 चल संपत्ति, 03 अरब 62 करोड़ 17 लाख 30 हजार 600 रुपए की अचल संपत्ति, 25 हजार रुपये नकद, 20 हजार पत्नी के पास, 5 हजार बेटी के पास नकद और एक बीएमडब्ल्यू कार 1960 मॉडल उपलब्ध हैं।

दिग्विजय सिंह की संपत्ति
दिग्विजय सिंह की संपत्ति के अनुसार, 2020 में, 4.70 लाख नकद, 40,300 पत्नी के पास, 30.61 लाख बैंक में, 66.51 लाख पत्नी के खाते में बताए गए। 5.24 लाख की ज्वैलरी खुद के पास, 37.81 लाख पत्नी के पास। 1.32 करोड़ चल संपत्ति खुद की, 1.70 करोड़ पत्नी की। 3.09 करोड़ अचल संपत्ति खुद की, 98.50 लाख पत्नी की। और 65.92 लाख कर्ज खुद पर और 1.51 करोड़ पत्नी पर हैं।

2024 में, 6.47 लाख नकद खुद के पास, 52,500 पत्नी के पास नकद, 13.06 लाख खातों में, 15.03 लाख पत्नी के खातों में, 9.41 लाख की ज्वैलरी खुद के पास, 60.59 लाख पत्नी के पास, 3.92 करोड़ चल संपत्ति खुद की, 3.12 करोड़ पत्नी की, 4.41 करोड़ अचल संपत्ति खुद की, और 6.45 करोड़ पत्नी की, 1.17 करोड़ खुद पर और 5.15 करोड़ पत्नी पर कर्ज है।

यह भी पढ़े :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox