होम / MP: MP पुलिस ने चूहे को किया गिरफ्तार, शराब की गटक गया 60 बोतल, जानें पूरा मामला

MP: MP पुलिस ने चूहे को किया गिरफ्तार, शराब की गटक गया 60 बोतल, जानें पूरा मामला

• LAST UPDATED : November 8, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP: मध्य प्रदेश से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। छिंदवाड़ा जिले के थाने में जब्त की गई शराब की बोतलें चूहे खाली कर दे रहे हैं। चूहों के आतंक से पुलिस बल हैरान-परेशान है। चूहे मालखाने में जब्ती शराब और गांजे का सेवन कर मौज कर रहे हैं। पुलिस ने एक चूहे को पकड़कर पिंजरे में कैद भी किया है। एक तरह से चूहे की गिरफ्तारी कर ली है।

चूहों ने किया शराब का सेवन 

बता दें कि थाना कोतवाली उमेश गोल्हानी ने बताया है कि ये कोई नई बात नही है, चूहों द्वारा शराब की बोतलों को नुकसान पहुचांया जा रहा है या फिर व्यंग्य के रूप में भी कुछ लोग बोलते हैं कि चूहों ने शराब पी ली है। दरसल में ये हो रहा है यहां हमारे मालखाने में भी बीच मे घटना हुई है। हमारी थाना बिल्डिंग भी पुरानी है और यहां से कुछ रास्ते बनाकर रखे हुए हैं। जितनी भी चीजे हैं, वो सब मालखाने में रखी जाती हैं। अधिकतर शराब रहती है। भारी मात्रा में शराब जब्त होती है। और मालखाने में रख दी जाती है।

चूहे घर में हों या मालखाने में नुकसान करते है

वैसे, चूहे घर में हों या मालखाने में, हर जगह नुकसान करते हैं। कभी-कभी तो ऐसा होता इम्पोर्टेन्ट फाइल भी कुतर देते हैं तो बड़ी समस्या हो जाती है। इसलिए हमने फाइलों का अलग ही संधारण करके ऊपर रखा हुआ है। इसी प्रकार से कई बार ऐसा भी हुआ है, गांजे में उन्होंने आक्रमण कर दिया है। जो जब्त करके रखा है वो बोरिया काट देते है। उनको प्रोटेक्ट करने के लिये लोहे की टिन का बॉक्स बनाया हैं। उसमें रख दिया हैं। इस तरीके से हम अपना प्रयास करते रहते हैं। चूहों को पिंजरे में बंद करके बाहर फिंकवा देते हैं।

Read more:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox