होम / MP Nagar Singh: मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी दूर, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

MP Nagar Singh: मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी दूर, क्या मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Nagar Singh: मध्य प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चल रहे घमासान पर विराम लग गया है। मंत्री नागर सिंह चौहान की नाराजगी अब दूर हो गई है। पिछले दो दिनों से चौहान के इस्तीफे की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब स्थिति बदल गई है।

देर रात CM हाउस में बैठक

सूत्रों के अनुसार, देर रात CM हाउस में एक अहम बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद शर्मा शामिल थे। इस बैठक के बाद माना जा रहा है कि चौहान को जल्द ही कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

ये थी नाराज होने की वजह

नागर चौहान की नाराजगी की वजह रामनिवास रावत को वन एवं पर्यावरण विभाग देना था। उन्होंने आरोप लगाया था कि कांग्रेस से आए नेताओं को तरजीह दी जा रही है। हालांकि, अब यह विवाद सुलझता नजर आ रहा है।

शिवराज सिंह चौहान की भूमिका

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भूमिका अहम रही। उन्होंने यह मामला शांत कराया। नागर सिंह ने शिवराज से मुलाकात की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई।

पार्टी नेतृत्व ने तुरंत कार्रवाई कर विवाद को सुलझाया है। अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में नागर सिंह चौहान को कौन सी नई जिम्मेदारी मिलती है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox