MP News
India News(इंडिया न्यूज़), MP News: दमोह जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक पुलिस वाला किसी शराबी के साथ ठेले पर शराब के नशे में सोता दिखाई दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हरकत में आए पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वो पुलिसकर्मी कौन है? इसके बारे में पता लगाया जा रहा है जिसके बाद कार्रवाई होगी। ये वीडियो कब का है और किसने इसे वायरल किया है? इस बात का आज पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के लिए बता दें कि शराबी पुलिसवाले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे एक पुलिस वाला शराबी के साथ जबलपुर नाके के पास अस्थाई टपरे में हाथ ठेले पर सोता हुआ दिखाई दे रहा है। किसी स्थानीय व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वो पुलिसकर्मी कौन है? इस बारे में भी किसी को कुछ पता नहीं है।
सीनियर अधिकारियों तक जब इस वीडियो की जानकारी पहुंची। आपको बता दें कि इस मामले में सीएसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि पता किया जा रहा है कि पुलिसकर्मी कौन है? इस बात की जानकारी ली जाएगी कि उसने यह दृश्य किस परिस्थिति में निर्मित किया है और यदि वह दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Read More:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…