होम / MP Politics: दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने दिया जवाब, कहा,”हार से बौखलाए दिग्विजय”

MP Politics: दिग्विजय सिंह के आरोपों पर बीजेपी ने दिया जवाब, कहा,”हार से बौखलाए दिग्विजय”

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), MP Politics: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्यों के लिए सरपंच से लेकर विधायक तक रिश्वत लेते हैं।

दिग्विजय सिंह के आरोप

दिग्विजय सिंह के अनुसार, किसी भी काम को मंजूरी दिलाने के लिए 25% रिश्वत देनी पड़ती है। एस्टीमेट और कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए 20% और विधायकों को अलग से 20% देना पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि अंत में विकास कार्यों के लिए केवल 35-40% राशि ही बचती है।

बीजेपी का जवाब

इन आरोपों पर बीजेपी ने अपना जवाब दिया है, पार्टी का कहना है कि दिग्विजय सिंह लगातार चुनावी हार से बौखला गए हैं। भाजपा ने उन्हें याद दिलाया कि उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव अपना आखिरी चुनाव बताया था, लेकिन उसमें भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

बीजेपी की जीत

बीजेपी ने कहा कि दिग्विजय सिंह की सोच में ही खोट है। पार्टी ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में सुशासन और पारदर्शी व्यवस्था के कारण ही बीजेपी ने विधानसभा और लोकसभा चुनावों में बीजेपी को जीत मिली है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox