होम / MP Tiranga Yatra: CM मोहन यादव ने किया ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ, ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप भी शामिल

MP Tiranga Yatra: CM मोहन यादव ने किया ‘तिरंगा यात्रा’ का शुभारंभ, ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप भी शामिल

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Tiranga Yatra: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को देशभक्ति की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया, जिसमें करीब 5000 खिलाड़ियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

शहर के प्रभुख मार्गों से निकली यात्रा

सुभाष नगर खेल मैदान से शुरू हुई यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नेहरू चौराहा पर संपन्न हुई। इस अवसर पर ओलंपियन विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे, जो युवाओं के लिए प्रेरणा बने।

कई कार्यक्रम भी किये आयोजित

यात्रा में पुलिस बैंड, साइकिल समूह और स्केटर्स की भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया। इससे पहले, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया गया।

हर घर तिरंगा अभियान

खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रदेश के सभी 313 ब्लॉकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान 13 से 15 अगस्त तक चलेगा।

15 अगस्त को भोपाल की बड़ी झील पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जहाँ तिरंगा लहराकर देशप्रेम की भावना को जागृत किया जाएगा।

युवाओं में देश भक्ति

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा है। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने का एक सशक्त माध्यम भी है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox