होम / Name Plate Controversy: साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा-“जो दुकानों पर नाम लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वो…”

Name Plate Controversy: साध्वी प्रज्ञा का विवादित बयान, कहा-“जो दुकानों पर नाम लिखेगा वही हिन्दू और जो नाम न लिखे वो…”

• LAST UPDATED : August 5, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Name Plate Controversy: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का विवाद एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। इस मुद्दे पर भोपाल की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान ने हलचल मचा दी है। साध्वी प्रज्ञा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “हर हिंदू अपनी दुकान पर अपना नाम जरूर लिखे। जो लिखेगा वही हिंदू है, और जो नहीं लिखेगा वह हिंदू नहीं।”

कांग्रेस की साध्वी प्रज्ञा पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के स्पोकेसपर्सन अभिनव बरोलिया ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान वाले पोस्ट पर जवाब दिया है और उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अभिनव बरोलिया ने कहा कि ‘सुप्रीम कोर्ट ने UP, उत्तराखंड और MP की सरकार को इस मामले में नोटिस दिया है, उसके बावजूद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने ये बयान दिया, ऐसा बयान समाज में नफरत फैलता है । कोर्ट को इस मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।’

कांग्रेस का आरोप

यह विवाद उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ था और अब मध्य प्रदेश तक पहुंच गया है।साध्वी प्रज्ञा का कहना है कि नाम लिखने से कोई नहीं रोक सकता क्योंकि देश सबका है। वहीं, कांग्रेस का आरोप है कि यह कदम समाज में नफरत पैदा कर सकता है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox