Homeट्रेंडिंग न्यूज़बानी: इश्क दा कलमा’ एक्ट्रेस बंधी शादी के बंधन में, इंटरनेट पर...
Homeट्रेंडिंग न्यूज़बानी: इश्क दा कलमा’ एक्ट्रेस बंधी शादी के बंधन में, इंटरनेट पर...

बानी: इश्क दा कलमा’ एक्ट्रेस बंधी शादी के बंधन में, इंटरनेट पर छाई तस्वीरें

India News (इंडिया न्यूज़), Neha Bagga wedding pics: बानी: इश्क दा कलमा’ एक्ट्रेस नेहा बग्गा ने यूट्यूबर रेस्टी कंबोज क के साथ शादी कर ली है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर नेहा बग्गा ने अपने बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज से शादी कर ली है। नेहा और रेस्टी कंबोज की ड्रीमी वेडिंग की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। उन्होंने शिमला में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचा ली है। नेहा दुल्हन के जोडे में बेहद खूबसूरत लगीं, उन्होंने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना।

इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

एक्ट्रेस नेहा और उनके पति ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। नेहा ने अपनी शादी में पेस्टल कलर का लहंगा पहना और चोकर नेकपीस, नथ, मांग टीका, चूड़ों और कलीरों में सजी धजी नेहा स्टनिंग लग रही थी। उनके पति रेस्टी ने व्हाइट शेरवानी पहनी है। जिसमें वो हैंडसम लगे।

शादी की इन ड्रीमी तस्वीरों में कपल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान है। शादी की हर फोटो में कपल बहुत क्यूट लग रहे है। नेहा और रेस्टी की जोड़ी फैंस के बीच मशहूर है। दोनों इंस्टाग्राम पर एंटरटेनिंग वीडियोज बनाते हैं। दोनो ही सोशल मीडिया के स्टार हैं।

Also Read: Bangladeshi Actress: अस्पताल में एक्ट्रेस की रहस्यमयी मौत, मशहूर फिल्मों में किया काम

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular