होम / Octocopter Drone: गोली चलाएगा, तबाही मचाएगा और दुश्मनों के होश उड़ाएगा, जानें इस ऑक्टोकॉप्टर की खासियत

Octocopter Drone: गोली चलाएगा, तबाही मचाएगा और दुश्मनों के होश उड़ाएगा, जानें इस ऑक्टोकॉप्टर की खासियत

• LAST UPDATED : February 14, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Octocopter Drone: दुश्मन के नापाक मंसूबों को नेस्तनाबूद करने के लिए भारतीय सेना के पास मल्टीपर्पज ऑक्टोकॉप्टर मिल गया है। इस ऑक्टोकॉप्टर का निर्माण भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट के हवलदार वरिंदर सिंह ने किया है।

इस Octocopter Drone की खासियत यह है कि ये जासूसी के साथ ग्रेनेड भी दागा सकता है। एके-47 चला सकता हैं। साथ ही यह दुश्मन के हथियार डिपो पर बम गिराकर उसे नष्ट भी कर सकता है।

अपने हवाई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम

इस ऑक्टोकॉप्टर को बनाने के लिए हवलदार वरिंदर सिंह को इस साल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से विशिष्ट सेवा पदक (वीएसएम) से सम्मानित किया गया है। यह हवाई लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम ड्रोन है। यानी दुश्मन ड्रोन को मार गिरा सकता है।

बता दें कि Octocopter Drone में ऐसी तकनीक लगाई गई है जिससे यह किसी भी तरह की असॉल्ट राइफल से फायर कर सकता है। ग्रेनेड भी गिरा सकता है। मल्टीपर्पज ऑक्टोकॉप्टर में सैन्य ताकत को और बढ़ाने की क्षमता है। इसे देश की अंतिम सीमा तक ले जाया जा सकता है।

जवानों की जान का कोई खतरा नहीं

यह रिमोट से संचालित Drone है। इसके इस्तेमाल से जवानों की जान को कोई खतरा नहीं होगा। इसके लिए दुश्मन के इलाके या उसके नजदीक जाने की जरूरत नहीं है। यह किसी भी प्रकार का सामान स्वयं डिलीवर कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, मैदानी और पहाड़ी इलाकों में इसका ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox