होम / Oversleeping Side Effects: अगर आप भी सोते हैं देर तक तो सुधार लें अपनी आदात, नहीं तो पड़ सकता है भारी

Oversleeping Side Effects: अगर आप भी सोते हैं देर तक तो सुधार लें अपनी आदात, नहीं तो पड़ सकता है भारी

• LAST UPDATED : February 27, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ), Oversleeping Side Effects: हमारे बुजुर्ग हमेशा सूर्योदय से पहले उठने की सलाह देते है। लोकिन आज कल के रोजमर्रा की ज़िन्दगी में ऐसा करना आसान नहीं है। लोगो की रूटीन पुरे तरीके से बदल चुकी है। कई लोग रात में देर से सोते है और अगले दिन देर से उठ ते है। ऐसे आदत रखने वाले जल्द ही बड़े बुजर्गो की सलाह मान ले ,नहीं तो उन्हें गंभीर रोग का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उन्हें भारी समस्या झेलनी पड़ सकती है। सुबह देर तक सोने से हमारे शरीर को कई नुकसान होते हैं, जिसकी वजह से इंसान बीमार रहने लगता है। आइए जानते हैं कि देर रात सोने से हमारे शरीर को कौन-कौन से नुकासन हो सकते हैं।

देर रात तक सोने के नुकसान

1. बिगड़ सकती है आपकी मेंटल हेल्थ

अगर आप सुबह देर तक सोते है तो आपकी मेन्टल हेल्थ ख़राब हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि देर तक सोने से चीड़ चिड़ा, मूड स्विंग्स और डिप्रेशन जैसी बीमारी हो सकती है।

2. हो सकती है पाचन से जुड़ी समस्याएं

सुबह देर तक सोते रहने से आपका पाचन तंत्र बुरी तरीके से ख़राब हो सकता है। इससे आपका बाउल धीमी गति से काम करता है। जिससे आपके कॉन्स्टिपेशन की भी प्रॉब्लम्स हो सकती है। इसके अलावा आपको पाइल्स की दिक्कत भी आ सकती है।

3. दिल के लिए नुकसानदेह

सुबह देर तक सोने वाले लोगों को प्रयाप्त धुप ना मिलने की वजह से उनके शरीर का संतुलन अपने-आप खोने लगता है। जिससे ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना बढ़ सकती है। इन बीमारियों की वजह से आपको दिल से जुडी समस्याएं होने की संभावना है।

4. बढ़ सकता है मोटापा

जो लोग सुबह देर से सोकर उठते है, उनकी मेटाबॉलिक रेट काफी कम हो जाती है। इस वजह से कुछ भी खाने के बाद उनकी कैलोरी बर्न होने में परेशानी होती है। जिस वजह से शरीर में फैट हो जाता है। अक्सर देखा जाता है की लोगों में देर तक सोने से दिल, दिमाग, पेट जैसी समस्याएँ देखने को मिलती है। यही कारण है की बड़े बुजुर्ग हमेशा बोलते है की सूरज निकलने से पहले हमे बिस्तर छोड़ देना चाहिए।

5. हो सकती है डायबिटीज

सुबह देर तक सोकर उठने वालों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखने को मिलती है, जिसकी वजह से डायबिटीज उन्हें अपना शिकार बना लेती है। जब कोई देर से सोकर उठता है तो उसका शुगर लेवल काफी कम हो सकता है। इससे आपको भूख से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। पौष्टिक आहार में असंतुलन डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox