होम / PM in MP: 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश आगमन, धार के बाद भोपाल जाएंगे मोदी

PM in MP: 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश आगमन, धार के बाद भोपाल जाएंगे मोदी

• LAST UPDATED : June 14, 2023

India News, (इंडिया न्यूज़), PM in MP: मध्यप्रदेश का यह चुनावी साल है। इस दौरान लगातार प्रदेश में सारे पार्टी के नेताओं का दौरा चल रहा है। इसी बीच 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल आगमन होना है। बताया जा रहा है कि भोपाल मेंल प्रधानमंत्री भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस बात की घोषणा की है।

  • चुनावी साल में भाजपा मंत्रियों का दौरा शुरू
  • प्रधानमंत्री के अलावा अन्य केन्द्रीय मंत्री करेंगें प्रदेश भ्रमण

प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी

वीडी शर्मा ने बताया कि देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही डिजिटल रैली के लिए चयनित 2,500 लोगों को प्रधानमंत्री संबोधित भी करेंगे। इसका प्रसारण देश के 10 लाख बूथों पर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में 38 लाख कार्यकर्ता मध्य प्रदेश के डिजिटल एनरोल्ड हैं, जो इस रैली में शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री पहले धार जाएंगे। जहां पर वे सिकल सेल एनीमिया को लेकर आयोजित कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। सके बाद भोपाल में बड़ा रोड शो करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में जबलपुर-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री का भी दौरा

इनसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को बालाघाट जाएंगे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को खरगोन जाएंगे। इनके अलावा एमएसएमई सम्मेलन में19 जून को भोपाल में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और सायन एवं उर्वरक मंत्री भी शामिल होने वाले हैं। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के दौरे शुरू किए हैं। यह सारा कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के संबोधन के लिए है जो विधानसभा चुनाव में भाग लेंगे। यहां तक कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब बचे हुए पांच महीने हैं। भाजपा ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की है और केंद्रीय मंत्रियों के दौरे शुरू कर दिए हैं।

Also Read: 19 जून को भोपाल में एमएसएमई सम्मेलन का आयोजन, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री होंगे शामिल

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox