India News MP (इंडिया न्यूज़), PM Modi ex-gratia: मध्य प्रदेश के सागर जिले में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत की खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने प्लेटफार्म X पर लिखा, “मध्य प्रदेश के सागर में दीवार गिरने से हुआ हादसा बेहद दुःखद है, इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उन्हें इस दुख को सहने की ताकत दें। मैं सभी घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।
PM मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल बच्चों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।
मध्य प्रदेश सरकार ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़ितों की मदद का ऐलान किया है। मंत्री गोविंद राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों के परिवारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है।
यह दुर्घटना रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे हुई। शुरूआती जांच से पता चला है कि रात की भारी बारिश की वजह से मंदिर की 50 साल पुरानी कच्ची दीवार गिर गई। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया की स्थानीय पुलिस और बचाव दल तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
Also Read:
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…