होम / Pradosh Vrat 2024: आज प्रदोष व्रत, इस विधि से करें महादेव की पूजा, शिव करेंगे मनोकामना पूरी

Pradosh Vrat 2024: आज प्रदोष व्रत, इस विधि से करें महादेव की पूजा, शिव करेंगे मनोकामना पूरी

• LAST UPDATED : February 7, 2024

Pradosh Vrat 2024: आज प्रदोष व्रत है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। ये व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए किया जाता है। इस व्रत में भोले बाबा की पूजा की जाती है लेकिन इस बार प्रदोष व्रत बुधवार के दिन है, इसलिए भोलेनाथ के साथ भगवान गणेश की पूजा करने से गणेश भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाती है। इस विशेष दिन पूजा -अर्चना करने से भोले बाबा की कृपा से सुख-समृद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है। इस व्रत के दिन शिव चालीसा के पाठ के साथ शिव मंत्रों का जाप करने से भोलेनाथ की असीम कृपा प्राप्त होती है।

पूजा का शुभ मुहूर्त (Pradosh Vrat 2024)

इस व्रत की पूजा आज बुधवार के दिन की जाएगी। पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 05 मिनट से शुरू होकर 08 बजकर 41 मिनट तक रहेगा। इस बार बुधवार के दिन पड़ने के कारण इसे बुध प्रदोष व्रत भी कहा जाता है।

ऐसे करें भोलेनाथ की पूजा 

धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर नहाने के बाद साफ कपड़े पहने। उसके बाद मंदिर जाए या घर पर ही भगवान शिव के सामने घी का दीपक जलाकर उनकी सच्चे मन से आराधना करें। शिव चालीसा का पाठ करने के बाद फिर शिवलिंग को जल चढाएं। फिर जल चढाने के बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर चावल और खीर का भोग अर्पित करें।

पूजा के अंत में आरती करें

इस व्रत में सुबह और शाम दोनों टाइम पूजा की जाती है। सुबह पूजा करने के बाद शाम को भगवान शिव की अराधना करना न भूलें। भोले बाबा के साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा भी करें। पूजा के अंत में आरती से करें और घर में सुख समृद्धि की कामना करें।

ये भी पढ़ें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox