होम / Premanand Maharaj Quotes: पाप खत्म होते ही दिख जाते हैं ये संकेत, जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया

Premanand Maharaj Quotes: पाप खत्म होते ही दिख जाते हैं ये संकेत, जानें प्रेमानंद महाराज ने क्या बताया

• LAST UPDATED : January 31, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ), Premanand Maharaj Quotes: ज्यादा पाप करने वाले लोगों को नरक में भी जगह नही मिलती। लेकिन आपके पुण्य में इतनी ताकत होती है कि वो आपके बुड़े काम को भी नष्ट कर देता है। लेकिन हमारे पाप बढ़ रहे हैं, या घट रहें है इसका पता हमें कैसे चलेगा? इसी बात को लेकर वृंदावन वाले प्रेमानंद महाराज ने अपने विचार रखे हैं। उन्होंने इसे समझने के चार संकेत बताए हैं, उनका कहना है कि लोगों के पाप खत्म होने पर उन्हें चार संकेत दिखाई देने लगते हैं। आइए जानते हैं..

1. ईश्वर का अनुभव होने लगना

प्रेमानंद के अनुसार जब किसी भी इंसान का पाप नष्ट होता है तो उसे ईश्वर का अनुभव होने लगता है। इस दौरान प्रभु के प्रति उनकी श्रद्धा और भी अटल हो जाती है और उसकी वाणी और मन में ईश्वर समाने लगते हैं।

2. चतुराई, क्रय-विक्रय से मुक्त हो जाना

इंसान के पाप कम होने का संकेत मांग, जांच, छल, कपट, चतुराई, क्रय-विक्रय से मुक्त हो जाना भी है। ईश्वर को मानने वालों के मन में कभी ये कामनाएं नहीं रहती।

3. ईश्वर की शक्तियों को समझना

पाप खत्म होते ही शख्स को ईश्वर के सामर्थ्य का अनुभव होने लगता है। वह उनके बनाए गए एक-एक चीजों की अनंत शक्तियों को समझ सकता है।

4. मन की बातें ईश्वर से करना

अक्सर ही लोग अपनी दुख-सुख की बातें अपने करीबी से साझा करते हैं। लेकिन जिस दिन वो इंसान अपनी बातें ईश्वर से करने लगता है, समझ जाइए कि उसको पापों से मुक्ति मिल गई है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox