ट्रेंडिंग न्यूज़

Ram Mandir: राम की गाथा का इस तरह होगा गुणगान, अयोध्या में दीवारों पर बनाए जाएंगे रामायण के दृश्य

India News (इंडिया न्यूज़), Ram Mandir: हर राम भक्त को 22 जनवरी 2024 का इंतजार है। इस दिन राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन होना है। ऐसे में लाखों भक्त दर्शन के लिए अयोध्या आएगे। जिसको देखते हुए भक्तों के स्वागत के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बीच अयोध्या नगरी को पूरी तरह से सजाने का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में राम मंदिर के रास्ते पर बने घरों पर टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल बनाया जा रहै हैं जो रामायण के अलग-अलग कांड पर आधारित होंगे। इस तरह से अब मुख्य मार्गों पर कंकड़-पत्थरों से भी कलाकृतियां बनाई जाएंगी। जो राम की गाथा देखने वालों पहुंचाएंगी।

सीएम योगी ने दिए ये आदेश (Ram Mandir)

मुख्यमंत्री ने सजावट के सभी कामों में तेजी लाने के आदेश भी जारी किए हैं। 30 दिसंबर को पीएम नरेंद्र मोदी का अयोध्या में संभावित दौरा है। जिससे पहले मुख्य मार्गों को सजाने का काम किया जा रहा है। टेराकोटा फाइन क्ले म्यूरल बनाने के काम में और भी तेजी लाई जा रही है। वहीं कंकड-पत्थर से बनी कलाकृतियों से मेन रास्ते को सजाने का काम किया जा चुका है। इस काम में और तेजी लाने के लिए फिलहाल एजेंसी की चयन प्रक्रिया जारी की है जल्द ही पूरी कर ली जाएगी।

स्पल्पचर्स के लिए फाइन क्ले का होगा यूज

एडीए यानी अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी राम मंदिर के आस-पास के सभी मुख्य रास्तों पर क्ले से बनने वाले 50 म्यूरल तय हुए हैं। जिसमें हर एक की ऊंचाई 9 फीट और चौड़ाई 20 फीट रहेगी। जिन्हें रामायण के अलग-अलग दृश्यों के अनुसार बनाया जाएगा। जैसे किसी में खर-दूषण वध दिखेगा, तो किसी में कैकेई का कोप भवन। इस स्पल्पचर्स को बनाने के लिए नदी की तल की सबसे फाइन क्ले का यूज किया जाएगा। इनका उभार तकरीबन 8 इंच रखा जाएगा और बनने के बाद इन्हें वेदर कोटिंग से पेंट किया कराया जाएगा।

तेजी के लिए किया जा रहा एजेंसी का चयन

इसके अलवा अयोध्या के कंकड़-पत्थर भी जमा करके स्कल्पचर्स निर्माण किए जा रहे हैं। इन स्कल्पचर्स को भी 9 फीट ऊंचा और 20 फीट चौड़ा बनाया जाएगा। इनका काम शुरू हो चुका है लेकिन काम में तेजी के लिए एजेंसी का चलय किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :

Roshani Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago