होम / Shocking: होटल के खाने में मिला काॅकरोच, महिला ने बनाया वीडियो स्टाफ ने कर दी पिटाई

Shocking: होटल के खाने में मिला काॅकरोच, महिला ने बनाया वीडियो स्टाफ ने कर दी पिटाई

• LAST UPDATED : January 6, 2024

India News (इंडिया न्यूज) Shocking: बेंगलुरु से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के एक होटल में गुरुवार यानी 5 जनवरी को एक महिला को खाना परोसा गया था।और खाने में जो मिला उसे देखकर सब हैरान हो गए। बड़े बड़े गेस्टोरेंट में इस तरह की लापरवाही बरतना कोई छोटी बात नहीं है। लेकिन यहां के होटल में खान के साथ लापरवाही बरती गई । चलिए जानते है आखिर पूरा मामला हैं क्या?

एक महिला को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला। जिस महिला के साथ यह घटना हुई वो एक वकील है। खानें में बरती गई लापरवाही के बाद महिला ने होटल के कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार करने, धमकी देने और परेशान करने के आरोप लगा दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, महिला वकील शुक्रवार को एक निजी होटल में दोपहर का भोजन करने गई थी। भोजन में कॉकरोच मिलने के बाद सीधे विधान सौधा पुलिस स्टेशन पहुंचीं । और शिकायत दर्ज कराई। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने दोपहर करीब 3 बजे होटल में खाना मंगवाया था। तभी पनीर की ग्रेवी में उन्हें कॉकरोच पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

वीडियो बनाते देखकर होटल स्टाफ ने की मारपीट

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, “महिला ने अपने मोबाइल फोन से कॉकरेज वाले खाने की वीडियो बना ली थी। इसी बीच वहां होटल के कर्मचारी भी आ गए। उन लोगों ने कथित तौर पर महिला के साथ धक्का मुक्की की। और फिर घसीटते हुए धमकी भी दी। बाद में महिला की शिकायत के अनुसार पुलिस ने होटल के दो स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। फिलहाल पुलिस की ओर से जांच जारी है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox