होम / Sports News: टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की दौड़ में रविचंद्रन अश्विन, इन खिलाड़ियों को भी किया गया नॉमिनेट

Sports News: टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर बनने की दौड़ में रविचंद्रन अश्विन, इन खिलाड़ियों को भी किया गया नॉमिनेट

• LAST UPDATED : January 5, 2024

India News ( इंडिया न्यूज ) Sports News: भरतीय टीम के लेजेंड गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को आगामी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2023 के लिए नॉमिनेट किया गया है। उनके अलावा इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट का नाम भी शामिल है। इन चारों ही खिलाड़ियों ने 2023 में अपनी खेल का शानदार नजारा पेश किया है। अब देखना काफी अहम होगा कि 2023 का टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर कौन चुना जाता है।

Ravichandran Ashwin becomes the fastest Indian to complete 450 Test  wickets, breaks Anil Kumble's record - Crictoday

1. रविचंद्रन अश्विन

2023 टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर की सूची में एकमात्र भारतीय रविचंद्रन अश्विन को नॉमिनेट किया गया है। वो इससे पहले 2016 में टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए थे, साथ ही उनको 2021 में इसके लिए नॉमिनेट किया गया था। अश्विन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने साल 2023 में खेले 7 मुकाबले में 41 विकेट झटके हैं।

Travis Head: Being dropped doesn't faze me | Cricket News - Times of India

2. ट्रेविस हेड

टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी छाप छोड़ने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के नाम को भी सूचीबद्ध किया गया है। उन्होंने साल 2023 में 12 मुकाबलों में कुल 919 रन बनाए हैं। हेड ने वर्ल्ड कप 2023 में भी खासा प्रदर्शन कर सबका दिल जीता था।

It's just the way it is: Usman Khawaja doesn't expect to retain Test spot  despite

3. उस्मान ख्वाजा

उस्मान ख्वाजा के लिए साल 2023 काफी यादगार बीता है। उन्होंने इस साल अच्छे खेल का नजारा पेश करते हुए 13 टेस्ट में 1210 रन बनाए हैं। बता दें कि ख्वाजा को 2023 से पहले 2022 के लिए भी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए नॉमिनेट किया गया था।

ENG vs IND, 1st Test Day 4: Joe Root's Ton Revives England Before India  Finish 52/1 Chasing 209 | Cricket News

4. जो रूट

हर साल की तरह वर्ष 2023 भी इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट के लिए खास रहा है। उन्होंने 2023 में खेले गए आठ मुकाबले में 787 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 2 शतक और 5 आर्धशतक जड़े हैं।

Also Read: Sports News: हेजलवुड की खतरनाक गेंदबाजी, पाकिस्तान के 9 रन में गिरे पांच विकेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox