होम / Ujjain World Record: महाकाल की नगरी में एक साथ 1500 लोगों ने बजाया डमरू, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Ujjain World Record: महाकाल की नगरी में एक साथ 1500 लोगों ने बजाया डमरू, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : August 5, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), Ujjain World Record: सावन के तीसरे सोमवार पर उज्जैन ने एक नया इतिहास रच दिया। महाकाल लोक के पास शक्ति पथ पर 1500 लोगों ने एक साथ 10 मिनट तक डमरू बजाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। यह रिकॉर्ड पहले न्यूयॉर्क के नाम था, जहां 2021 में 488 लोगों ने एक साथ डमरू बजाया था।

25-25 डमरू वादकों के दल

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि इस प्रयास के लिए पिछले 3 दिनों से कड़ी प्रैक्टिस चल रही थी। 25-25 डमरू वादकों के अलग-अलग दल बनाए गए थे, जो शाम की सवारी में भी शामिल होंगे।

कई दिग्गज नेता भी हुए शामिल

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी डमरू बजाया।
महाकाल मंदिर में सुबह 11 बजे तक करीब डेढ़ लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। मंदिर प्रशासन को उम्मीद है कि दिन भर में 3 लाख से अधिक भक्त दर्शन कर सकते हैं।

शाम को निकलेगी महाकाल की सवारी

शाम 4 बजे महाकाल की भव्य सवारी निकलेगी, जिसमें महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर और हाथी पर मनमहेश के रूप में विराजमान होंगे। सवारी महाकाल मंदिर से शिप्रा तक जाएगी।

इस पूरे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण 5 एलईडी स्क्रीन पर किया जा रहा है। सवारी में भी 4 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं।
यह आयोजन न केवल एक धार्मिक उत्सव है, बल्कि उज्जैन के लिए गौरव का क्षण भी है, जिसने विश्व स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox