होम / UPSC 2022 Result: गरीबों और औरतों के लिए काम करना चाहती है मध्यप्रदेश की स्वाति शर्मा, UPSC में हासिल की 15वीं रैंक

UPSC 2022 Result: गरीबों और औरतों के लिए काम करना चाहती है मध्यप्रदेश की स्वाति शर्मा, UPSC में हासिल की 15वीं रैंक

• LAST UPDATED : May 23, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), UPSC 2022 Result: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सिविल सर्विस फाइनल का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी किया गया है। जिसमें टॉप-10 में 6 लड़कियां और 4 लड़के का नाम आया है। इशिता किशोर को फर्स्ट रैंक प्राप्त हुआ है। वहीं मध्यप्रदेश की स्वाति शर्मा ने UPSC 2022 में 15 वीं रैंक पर आई हैं।

  • UPSC 2022 के रिजल्ट में टॉप पर लड़की
  • प्रदेश में भी लड़की टॉप

स्वाति शर्मा ने प्राप्त किया 15वां रैंक

स्वाति शर्मा मैहर तहसील के भटनवारा गांव की रहने वाली हैं। स्वाति एक मध्यम वर्गीय परिवार से आती हैं। इनके पिता ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। आपको बता दें कि स्वाति बचपन से अपने दादा जी के पास जबलपुर में रहकर पढ़ाई करती थी। स्वाति को यह सफलता तीसरी बार में हाथ लगी हैं। इससे पहले स्वाति को दो बार असफलता से गुजरना पड़ा है। स्वाति हमेंशा से समाज में महिलाओं के लिए काम करना चाहती थी। उनका कहना है कि मैं महिलाओं के लिए केवल पैसे कमा कर वो सब नहीं कर सकती जो मैं प्रशासनिक अधिकारी बनकर कर सकती थी। इसलिए मैंने यह रास्ता चुना है।

कई छात्रों को मिली सफलता

आपको बता दें कि UPSC 2022 के रिजल्ट में देशभर के 933 युवा सफल हुए हैं। जिसमें प्रदेश से स्वाती शर्मा के अलावा धार से संस्कृति सोमानी को 49वीं, जबलपुर सृष्टि जैन को 165वीं, जबलपुर के जतिन जैन को 91वीं,सागर के शुभम सिंह ठाकुर को 466 वीं, भूमि श्रीवास्तव ने 304 वीं, शहडोल की साक्षी मिश्रा को 299वीं,उज्जैन की रोचिका गर्ग को174 वीं, वहीं आलीराजपुर की आयशा ने 184वीं रैंक प्राप्त हुआ है।

Also Read: बोर्ड रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox