होम / Valentine’s Day 2024: इस वैलेंटाइन को बनाएं यादगार, अपने पार्टनर के साथ इन जगहों को करें एक्सपलोर

Valentine’s Day 2024: इस वैलेंटाइन को बनाएं यादगार, अपने पार्टनर के साथ इन जगहों को करें एक्सपलोर

• LAST UPDATED : January 31, 2024

India News(इंडिया न्यूज़), Valentine’s Day 2024: फरवरी का महीना शुरू होने वाला है। कपल्स को इस महीने का बेसब्री से इंतजार करते है। ये महीना प्यार करने वाले लोगों का होता है। पूरे देश में 14 फरवरी को बेहद धूमधाम से मनाते है। ऐसे में वैलेंटाइन वीक पर पार्टनर एक दूसरे को गिफ्ट देते हैै। इस वीक को खास बनाने के लिए पार्टनर घूमना पसंद करते है। ऐसें में आइए जानते है कि इस वैलेंटाइन वीक पर आप कहां कहां घूम सकते है।

ऋषिकेश (Valentine’s Day 2024)

कपल्स फरवरी में ऋषिकेश जाते हैं और गंगा में राफ्टिंग का आनंद लेते हैं।

नैनीताल

उत्तराखंड की हरी-भरी भारू घाटियों में बसा नैनीताल प्रकृति प्रेमियों के लिए घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। एक बार नैनीताल आने पर, घूमने लायक जगहों में शामिल हैं-नैनीताल झील, गुरनी हाउस, हनुमान गढ़ी और जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क।

असम

असम भारत में एक ऐसी जगह है जो आपको वन्य जीवन का अच्छा अनुभव प्रदान करती है। असम में आप जंगल की सैर के साथ-साथ बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

अगर आपको गहरे समुद्र के बीच जाने का रोमांच है तो आपको अंडमान निकोबार द्वीप समूह जरूर जाना चाहिए। यहां आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग का मजा ले सकते हैं।

कसोल

अगर आपको प्रकृति से प्यार है और आप कैंपिंग और ट्रैकिंग का मजा भी लेना चाहते हैं तो कसोल उन जगहों में से एक है जहां आपको जाना चाहिए। कसोल में आपको प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ ट्रैकिंग के लिए भी बेहतरीन जगहें मिलेंगी।

श्रीनगर

श्रीनगर में आप प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहां घूमने के लिए मुख्य रूप से डल झील, शालीमार बाग, निशात बाग, जामा मस्जिद, शंकराचार्य हिल और हजरतबल मस्जिद जा सकते हैं।  ऐसे में यहां बर्फबारी होती है। जिसका आप आनंद ले सकते है।

ये भी पढें :

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox