ट्रेंडिंग न्यूज़

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार जानें दिशाओं का महत्व, नहीं तो होगा बहुत नुकसान

India News (इंडिया न्यूज), Vastu Tips: मानव के जीवन विकास में घर, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, ऑफिस, कारखाने महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं। घर का लेआउट और दिशाएं जिसमें आंगन की स्थिति, तुलसी का पौधा, बाथरूम, पुजा घर, किचन, पानी की टंकी ये सभी संरचनाएं जो घर के निवासियों के सुख और दुख पर सिधा प्रभाव डालते हैं।

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अधिक महत्व है, क्योंकि पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण दिशाओं के ज्ञान के साथ-साथ ईशान कोण, अग्नि कोण, नैऋत्य कोण, वायव्य कोण आदि की जानकारी हो तो व्यक्ति आसानी से अपना घर-ऑफिस स्थापित कर सकता है।

दिशाओं की पहचान कैसे करें?

दिशाएं वास्तु विज्ञान का आधार बनती हैं। वास्तु शास्त्र प्रकृति और पांच तत्वों को दिशाओं से जोड़ता है। प्रकृति के विरुद्ध जाने से अनेक समस्याएं उत्पन्न हो सकती है, इसलिए सुखी जीवन के लिए घर के मालिक को सही दिशाओं का ज्ञान होना आवश्यक है। सामान्यत हम चार मुख्य दिशाओं से परिचित हैं पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण। पूर्व वह है जहां सूर्य उगता है, पश्चिम वह है जहां वह अस्त होता है, उत्तर उत्तरी ध्रुव की ओर है, और दक्षिण दक्षिणी ध्रुव की ओर है। यदि आपका मुख पूर्व की ओर है, तो दक्षिण आपके दाहिनी ओर है और उत्तर आपके बायीं ओर है।

उप-दिशाओं का ज्ञान

इन चार दिशाओं के अलावा, वास्तुशास्त्र मुख्य दिशाओं के बीच स्थित चार उप-दिशाओं, अर्थात् ईशान, अग्नि, नैरुत्य
और वायव्य को भी मान्यता देता है।

ईशान – पूर्व और उत्तर के बीच की दिशा
आग्नेय – पूर्व और दक्षिण के बीच की दिशा
उत्तर-पश्चिम – उत्तर और पश्चिम के बीच की दिशा
दक्षिण-पश्चिम – दक्षिण और पश्चिम के बीच की दिशा

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का महत्व

वास्तु शास्त्र में भवन और उसके आसपास के क्षेत्र को ब्रह्मस्थान कहा जाता है और इसका बहुत महत्व माना जाता है। घर और ऑफिस दोनों में ब्रह्म स्थान पर विशेष ध्यान देना महत्वपूर्ण है। पर्सनल जरूरत के आधार पर कमरे डिजाइन करना, उस भवन के भीतर प्रॉब्लम पैदा कर सकता है।

Read More:

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago